- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Round Bed Design: यूनिक स्टाइल के साथ प्रीमियम लुक, मास्टर बेडरूम में लगवाएं ये 5 राउंड बेड
Round Bed Design: यूनिक स्टाइल के साथ प्रीमियम लुक, मास्टर बेडरूम में लगवाएं ये 5 राउंड बेड
Round Bed For Bedroom: आजकल बेडरूम को मॉडर्न और लग्जरी लुक देने का ट्रेंड बढ़ चुका है। ऐसे में सिंपल स्क्वायर या रैक्टेंगल शेप के बेड लगाने की जगह आप राउंड बेड चुन सकते हैं, जो दिखने में बहुत ही यूनिक होते हैं।

राउंड बेड की खासियत
राउंड बेड का डिजाइन बहुत अलग और अट्रैक्टिव होता है। ये बेडरूम को होटल जैसा लग्जरी लुक देते हैं। अगर आप भी अपने बेडरूम को मॉडर्न या रॉयल बनाना चाहते हैं, तो राउंड बेड बेस्ट ऑप्शन है। खासकर डुप्लेक्स या बंगलों के मास्टर बेडरूम में इस तरीके का राउंड बेड आप लगवा सकते हैं, जो व्हाइट कलर के कुशन से बना हुआ है और उसमें बैक सपोर्ट भी दिया गया है।
और पढ़ें- सोने से पहले बेडरूम में जलाएं 3 चीजें, लव लाइफ रहेगी रोमांटिक-नींद भी अच्छी आएगी
लाइटिंग राउंड बेड ऑप्शन
राउंड बेड में ये डिजाइन रूम को बहुत ही एसथेटिक लुक देगा। जिसमें वुडन फ्रेमिंग के ऊपर कुशन वाला लो राइज राउंड बेड लगा हुआ। उसके ऊपर राउंड शेप की बड़ी सी लाइट है, जिसमें हैंगिंग बॉल्स लाइट लटकी हुई है। ये आपके स्लीपिंग कंफर्ट को और लग्जरी फील देगा।
लो राइज राउंड बेड
राउंड बेड में ऊंचे बिस्तर अच्छे नहीं लगते हैं, इसलिए आप इस तरह से लो राइज बेड चुन सकते हैं। जिसमें राउंड रिंग का एक बेस बना हुआ है, जिसके ऊपर राउंड शेप का मोटा सा गद्दा है। बैक के लिए कुशनिंग दी गई है और इससे रूम काफी बड़ा और एलिगेंट लग रहा है।
रॉयल थीम राउंड बेड डिजाइन
राजा महाराजाओं की तरह अगर आप अपने रूम को रॉयल लुक देना चाहते हैं, तो आप गोल्डन थीम चुन सकते हैं। इस तरीके का बेड आसानी से 50000 से 60000 रुपए में तैयार हो जाएगा, जिसमें मेटल गोल्ड की डिटेलिंग बैक साइड और राउंड शेप में की गई है। साथ में व्हाइट कलर का बैक कुशन और गद्दा दिया गया है।
सॉफ्ट कुशन स्पंजी राउंड बेड
बच्चों के रूम में इस तरीके का सॉफ्ट कुशन वाला स्पंजी राउंड बेड बहुत ही क्यूट और क्लासी लुक देगा। जिसमें बीच में छोटे से राउंड सर्किल में बेड बनाया गया है। इसके आजू-बाजू मोटी कुशनिंग करके इसे सॉफ्ट और फ्लफी लुक दिया गया है।
वुडन फ्रेम राउंड बेड
वुडन फ्रेम राउंड बेड ड्यूरेबल होते हैं, जो 100 साल तक घर में बिना किसी दीमक या खराबी के टिका रहेगा। आप इस तरीके का रॉयल थीम वुडन राउंड बेड चुन सकते हैं, जिसमें वुडन फ्रेमिंग के साथ ही ऊपर भी एक राउंड शेप की रिंग से इसे कवर किया गया है। साथ में बैक साइड में वुडन डिटेलिंग की गई है। साइड में दो छोटे टेबल्स भी हैं, जिस पर आप लाइट और फ्लावर वास रख सकते हैं।