- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- सेफ्टी पिन छोड़िए! साड़ी को स्टाइलिश लुक देंगे ये खूबसूरत स्टोन और मिरर ब्रोच
सेफ्टी पिन छोड़िए! साड़ी को स्टाइलिश लुक देंगे ये खूबसूरत स्टोन और मिरर ब्रोच
Saree Brooch Design: क्या साड़ी ब्रोच पल्लू को संभालने में मदद करते हैं? सेफ्टी पिन की जगह क्या इसे इस्तेमाल किया जा सकता है? कौन-सा ब्रोच शादी और पार्टी वियर साड़ी पर अच्छा लगता है?

साड़ी पिन ब्रोच
साड़ी ब्रोच एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये न केवल पल्लू और प्लीट्स को सेफ रखते हैं, बल्कि आपकी साड़ी को रॉयल और एलिगेंट लुक भी देते हैं। आजकल बाजार में कई खूबसूरत डिजाइन के साड़ी ब्रोच उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी साड़ी और ब्लाउज के साथ आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।
और पढे़ं- Cotton Saree Reuse For Maxy Gown: कॉटन साड़ी से बनवाएं मैक्सी गाउन, 6 महीने तक पहनें 6 डिजाइन

पीकॉक डिजाइन साड़ी ब्रोच
सिंपल साड़ी को भी रॉयल लुक देना हो तो मोर के आकार वाला पीकॉक डिजाइन ब्रोच एक शानदार ऑप्शन है। इस तरह के ब्रोच पर स्टोन, क्रिस्टल और ग्लिटर वर्क किया जाता है। साथ ही नीचे की ओर मोतियों की ड्रॉपलेट डिटेलिंग इसे और भी सुंदर बनाती है। आप दो ब्रोच का सेट लेकर एक को पल्लू पर और दूसरे को प्लीट्स पर लगा सकती हैं।
डिजाइनर सेफ्टी पिन ब्रोच
अगर आप सिंपल सेफ्टी पिन की जगह कुछ स्टाइलिश विकल्प तलाश रही हैं, तो डिजाइनर सेफ्टी पिन ब्रोच आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। इनमें सेफ्टी पिन के ऊपर थ्रेड वर्क, कुंदन वर्क, मिरर वर्क और स्टोन डिटेलिंग की जाती है। आप अपनी साड़ी के रंग से मैचिंग या कंट्रास्ट में इन्हें चुन सकती हैं।
फ्लोरल डिजाइन साड़ी ब्रोच
फ्लोरल डिजाइन वाले साड़ी ब्रोच हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं। गुलाब, कमल या अन्य फूलों के आकार वाले ब्रोच साड़ी को बेहद खूबसूरत और क्लासी लुक देते हैं। इस पेटल डिजाइन वाले ब्रोच पर क्रिस्टल, स्टोन और मोतियों की बारीक कारीगरी की है। वहीं कुंदन वर्क वाला लोटस ब्रोच शादी और पार्टी वियर साड़ियों के लिए बेस्ट है।
लॉन्ग चेन साड़ी ब्रोच
आजकल लॉन्ग चेन वाले साड़ी ब्रोच भी काफी ट्रेंड में हैं। इनमें सामने की ओर बड़ा ब्रोच लगा होता है, जिससे मोतियों या स्टोन वाली चेन जुड़ी रहती है। चेन के दूसरे सिरे पर एक छोटा ब्रोच लगाया जाता है। ये डिजाइन पल्लू को खूबसूरती से होल्ड करने के साथ-साथ आपकी साड़ी को रिच और डिजाइनर लुक भी देता है।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. साड़ी ब्रोच का उपयोग कहां किया जाता है?
साड़ी के पल्लू, प्लीट्स और ब्लाउज को स्टाइलिश तरीके से होल्ड करने के लिए।
2. क्या साड़ी ब्रोच से कपड़े को नुकसान होता है?
अच्छी क्वालिटी के ब्रोच का सही तरीके से उपयोग करने पर कपड़े को नुकसान नहीं होता।
3. कौन-सा साड़ी ब्रोच सबसे ज्यादा ट्रेंड में है?
पीकॉक डिजाइन, फ्लोरल डिजाइन और लॉन्ग चेन वाले साड़ी ब्रोच सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.