- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Shehnaaz Gill Looks: शादी के बाद खास ओकेजन पर ट्राई करें शहनाज गिल से 5 इंडियन अटायर
Shehnaaz Gill Looks: शादी के बाद खास ओकेजन पर ट्राई करें शहनाज गिल से 5 इंडियन अटायर
Shehnaaz Gill Indian Looks: शादी के बाद खास मौके पर एलिगेंट दिखना चाहती हैं? शहनाज गिल से इंस्पायर्ड ये 5 इंडियन अटायर आपको ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देंगे।

शादी के बाद हर महिला चाहती है कि त्योहार, फैमिली फंक्शन या किसी खास मौके पर उसका लुक सबसे अलग और एलिगेंट नजर आए। अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट्स में मॉडर्न टच पसंद करती हैं, तो शहनाज गिल के इंडियन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उनका फैशन स्टाइल क्लासी, ग्रेसफुल और आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है। आइए जानते हैं उनके 5 शानदार इंडियन अटायर के बारे में।

स्टल फ्लोरल लहंगा
शहनाज अक्सर पेस्टल शेड्स के लहंगे में नजर आती हैं। पिंक, पीच या मिंट ग्रीन फ्लोरल लहंगा आपको फ्रेश और एलिगेंट लुक देगा। इसके साथ डायमंड या पर्ल ज्वेलरी और न्यूड मेकअप चुनें। यह आउटफिट डे वेडिंग और रिसेप्शन के लिए शानदार रहेगा।
अगर आपको रॉयल लुक पसंद है, तो फिर गोल्डन अनारकली के साथ लहंगा जोड़कर गॉर्जियस लुक पा कसती हैं। शहनाज गिल का यह लहंगा काफी हैवी है, जिसे आप अपनी रिसेप्शन में पहन सकती हैं। इसके साथ बालों का बन बनाकर सिंदूर लगाकर लुक को खूबसूरत बना सकती हैं। इस तरह के अटायर के साथ गोल्ड ज्वेलरी भी अच्छी लगती है।
ब्लैक एंब्रॉयडरी शिफॉन शरारा
शहनाज गिल का यह लुक बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। उन्होंने ब्लैक शरारा पहना है, जिसके बॉर्डर पर हैवी एंब्रॉयडरी है। पूरे शरारा पर बूटी का वर्क है। इसके साथ उन्होंने मांगटीका और नथ भी चुना है। मुस्लिम गर्ल अपनी शादी की रस्म में इस तरह के लुक को आजमा सकती हैं।
एंब्रॉयडरी शॉर्ट कुर्ती विद प्लाजो
सिल्वर कलर में हैवी वर्क साथ बनी यह ड्रेस बहुत ही रॉयल लुक देती है। शॉर्ट स्लीवलेस कुर्ती के साथ ढीला प्लाजो काफी खूबसूरत दिखता है। इस तरह का अटायर लहंगा की कमी को पूरी करती है। फेस्टिवल, पूजा या छोटे पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एकदम सही रहेगा।
ब्लू हैवी वर्क लहंगा विद स्टेटमेंट ब्लाउज
अगर आप शादी के बाद किसी त्योहार पर रॉयल लुक चाहती हैं, तो ब्लू हैवी वर्क लहंगा के साथ स्टाइलिश ब्लाउज ट्राई करें। शहनाज की तरह खुले बाल और इयररिंग्स के साथ इस लुक को और आकर्षक बना देंगे। करवा चौथ, तीज और दिवाली जैसे अवसरों पर यह लुक खूब जंचेगा।
मैरुन सलावर सूट
मैरुन वेलवेट सलवार सूट भी काफी खूबसूरत अटायर है। शहनाज ने मैरुन वेलवेट सूट के साथ बालों का बन बनाया है और छोटी सी झुमकी पहनी है। पर्व-त्योहार में आप इस तरह के अटायर को चुन सकती हैं।
और पढ़ें: ससुराल में लगेंगी रईस, ट्राई करें बहूरानी ये 7 इयररिंग्स चेन डिजाइंस
Head Scarf: हेड स्कार्फ बांधने के 6 ट्रेंडी तरीके, मिनटों में बदल देंगे आपका लुक
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.