- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Short Kurti Sharara: पंजाबी दुल्हन पग फेरे में लगेगी अप्सरा, चुनें शॉर्ट कुर्ती विद शरारा डिजाइंस
Short Kurti Sharara: पंजाबी दुल्हन पग फेरे में लगेगी अप्सरा, चुनें शॉर्ट कुर्ती विद शरारा डिजाइंस
Short Kurti With Sharara Designs:अगर आप भी पग फेरे के लिए खूबसूरत और ट्रेंडी आउटफिट ढूंढ रही हैं, तो यहां बताए गए 5 सूट डिजाइंस आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

शादी के बाद होने वाली पग फेरे की रस्म हर नई दुल्हन के लिए बेहद खास होती है। इस दिन लड़की अपने मायके जाती है, इसलिए उसका लुक भी खास और एलिगेंट होना चाहिए। भारी लहंगे की जगह आजकल ब्राइड्स स्टाइलिश सूट सेट पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं, क्योंकि ये आरामदायक होने के साथ-साथ रॉयल लुक भी देते हैं।यहां देखें पंजाबी दुल्हन के लिए सूट डिजाइंस।

येलो एंड रेड मिक्स शॉर्ट अनारकली विद शरारा
रेड और येलो कलर का सूट नई दुल्हन पर बेहद रॉयल लगता है। गोल्डन एंब्रॉयडरी और गोटा वर्क वाला शॉर्ट अनारकली सूट के साथ घेरेदार शरारा पग फेरे के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ चोकर नेकलेस और झुमके पहनें।
मल्टीकलर हैवी वर्क शॉर्ट अनारकील विद पर्पल शरारा
हैवी बॉर्डर और सीक्वेंसवर्क से सजे मल्टीकलर नी-लेंथ अनारकली सूट के साथ पर्पल शरारा का कॉम्बिनेशन बहुत ही गॉर्जियस लग रहा है। पर्पल दुपट्टा और शरारा पर सिल्वर सीक्वेंस वर्क भी बहुत एलिगेंट दिख रहा है। इस तरह का हैवी सूट आप 5 हजार रुपए के अंदर ले सकती हैं।
येलो ग्रे एंड पर्पल अनारकली कुर्ती विद शरारा
गोल्डन वर्क पूरे सूट पर किया गया है। अगर आपको सटल लुक पसंद है, तो थ्री कलर कॉम्बिनेशन के साथ बने घेरेदार अनारकली कुर्ती लें। उसके साथ सेम पैटर्न में शरारा जोड़ें। बालों में गजरा और हैवी झुमका लगाकर पग फेरे करने मायके जाकर अपनी ब्यूटी वहां बिखेर सकती हैं।
येलो ग्रीन और लाइट पिंक अनारकली सूट विद शरारा
अगर आप हल्का लेकिन क्लासी लुक चाहती हैं, तो मस्टर्ड येलो शरारा के साथ सीक्वेंस वर्क से सजे शॉर्ट अनारकली सूट ट्राई करें। इसके साथ पर्पल दुपट्टे का कॉन्ट्रास्ट कॉम्बिनेशन मस्त लग रहा है। बालों में गोटापट्टी के साथ इस सूट को स्टाइल करें।
श्वेता तिवारी सी 6 साड़ी लाल-मैरुन और येलो, वट सावित्री व्रत पर करें स्टाइल
पिंक एंड ऑरेंज मिक्स शरारा सूट
अगर आप यूनिक और फ्रेश लुक चाहती हैं, तो पिंक और ऑरेंज मिक्स टोने वाले सूट चुन सकती हैं। पूरे सूट पर गोल्डन जरी का वर्क किया गया है। शरारा के बॉटम पर हैवी जरी और सीक्वेंस काम है। वेडिंग फंक्शन के लिए यह बेहद आकर्षक डिजाइन है।
और पढ़ें: Gold Plated Bangles: कांच की चूड़ियों में जोड़े एक्स्ट्रा चमक, खरीदें गोल्ड प्लेटेड 6 बैंगल्स
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.