Easy Mehndi Design at Home: वट सावित्री पर मेहंदी लगाना है और समय कम है, तो कोई बात नहीं, आप बहुत ही आसानी से खुद से लेटेस्ट ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर लगा सकती हैं। बिना किसी मेहंदी आर्टिस्ट के भिंडी कटिंग, चूड़ी, सेफ्टी पिन और क्वाइन की मदद से बनाएं परफेक्ट मेहंदी डिजाइन। देखें वीडियो।

DIY Mehndi Design Video: वट सावित्री पूजा के लिए मेहंदी लगाना है? लेकिन आपको मेहंदी लगानी नहीं आती या समय की कमी है और मदद के लिए भी को नहीं, तो यहां हम आपको बता रहे हैं आसान तरीका, जिससे आप मिनटों में किसी प्रोफेशनल मेहंदी आर्टिटस्ट की तरह शानदार खूबसूरत मेहंदी डिजाइन हाथों पर बना सकती हैं। जानिए भिंडी कटिंग, चूड़ी, माचिस की तिल्ली, सेफ्टी मिन, हेयर क्लिप्स जैसे घर में मौजूद सामानों की मदद से खूबसूरत मेहंदी डिजाइन हाथों पर कैसे बनाएं। नीचे देखें सिंपल और ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन वीडियो। यहां दिए गए वीडियो को देखने के बाद जिन्हें मेहंदी लगानी नहीं आती या जो पहली बार मेहंदी लगाने का ट्राई कर रही हैं, वो भी शानदार डिजाइन आसानी से बना सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भिंडी की कंटिंग से लगाएं हाथों पर मेहंदी के शानदार डिजाइन

भिंडी के छोटे-छोटे कट कर लें और उनके होल से बीज निकाल दें। अब इसे अपने हाथों पर एक खूबसूरत फ्लोरर शेप में सेट करें और फिर आगे-पीछे लंबी लाइन में भी एक-एक कंटिंग सेट कर लें। अब कटिंग केचारों ओर को कवर करते हुए सर्कल बनाएं और कटिंग के हर छेद में मेहंदी कोन की मदद से मेहंदी भरें। एक शानदार मेहंदी डिजाइन का बेस तैयार हो जाएगा, जिसके बाद आप अपने मनपसंद डिजाइन आसानी से रडी कर सकती हैं। डिटेल के लिए नीचे वीडियो देखें-

मचिस की तिल्ली से बनाएं ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन

चार माचिस की तिल्ली लें अब इसे हाथों पर स्क्वायर शेप में सेट कर लें। इसके बाद तिल्ली के शेप को फॉलो करते हुए मेहंदी कोन से मेहंदी लगाएं एक परफेक्ट स्क्वायर शेप बन जाएगा। माचिस की तिल्ली को हटा लें और शेप के अंदर मनचाहे डिजाइन में मेहंदी भरें। डिटेल के लिए नीचे वीडियो दखें-

View post on Instagram

सेफ्टी पिन और क्वाइन की मदद से लगाएं ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन

सबसे पहले दो सेफ्टी पिन और दो क्वाइन लें। अब पहले दोनों सेफ्टी पिन ओपन करें एक-दसूरे के सामने सेट करें। अब दोनों क्वाइन को सेफ्टी पिन के बगल में रखते हुए आमने-सामने सेट करें। इसके बाद मेहंदी कोन से सेफ्टी पिन के शेप को कवर करते हुए हार्ट शेप बनाएं और क्वाइन के शेप को कवर करते सर्कल में डॉट-डॉट डिजाइन बनाएं। अब क्वाइन को हटा दें और माचिस की तिल्ली की मदद से क्वाइन्स वाले डॉट को फ्लोरल शेप दें। इसके बाद सेफ्टी पिन को हटाएं और अंदर चाहें तो एक हार्ट डिजाइन में अपने पति के नाम का और एक में अपने नाम का पहला लेटर लिखें। या फिर अपनी मनपसंद डिजाइन बनाएं। डिटेल जानने के लिए वीडियो नीचे दखें-

View post on Instagram

टूटी चूड़ी की मदद से लगाएं लेटेस्ट महेंदी डिजाइन

टूटी चूड़ी हाफ-हाफ सर्कल वाले टुकड़े लें और दोनों को हाथों पर आमने-सामने सेट करें और बाहर की ओर से महेंदी कोन की मदद से उनके शेप के डिजाइन बना लें। अब बहार की ओर मनपसंद छोटे-छोटे डांट्स-सर्कल या और कुछ जो आपको पसंद हो डिजाइन बनाएं। अब चूड़ी के टुकड़े को हटा लें और अंदर की ओर भी शेप को फ्लो करते हुए दो लाइन बनाएं और उसमें लिफ डिजाइन उकेर लें। खूबसूरत लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन रेडी हो जाएगा। डिटेल के लिए नीचे वीडियो देखें-

View post on Instagram