- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Summer Sleeveless Blouse: टेलर की किचकिच से दूर, समर के लिए चुनें स्लीवलेस रेडी टू वियर 10+ब्लाउज
Summer Sleeveless Blouse: टेलर की किचकिच से दूर, समर के लिए चुनें स्लीवलेस रेडी टू वियर 10+ब्लाउज
Summer Sleeveless Blouse Designs: समर में साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज कंफर्ट के साथ स्टाइलिश लुक भी देते हैं। टेलर से ब्लाउज बनवाना महंगा पड़ सकता है, लेकिन रेडी-टू-वियर में आपको कई खूबसूरत और बजट-फ्रेंडली डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं।

गर्मी के मौसम में हैवी और टाइट ब्लाउज पहनना एक सजा जैसी होती है। ऐसे में रेडी टू वियर स्लीवलेस ब्लाउज महिलाओं के लिए बेस्ट होता है। क्योंकि ना तो टेलर से सिलवाने की किचकिच होती है और कम कीमत में यह मिल भी जाते हैं। अलग-अलग नेकलाइन डिजाइंस के साथ आप स्लीवलेस ब्लाउज 500 रुपए के अंदर खरीद सकती हैं। ये स्लीवलेस ब्लाउज आपके साड़ी लुक को स्टाइलिश और ट्रेंडी भी बनाते हैं।
हॉल्टरनेक स्लीवलेस ब्लाउज
हॉल्टरनेक ब्लाउज बहुत ही स्टाइलिश लुक देता है। यहां पर दो तरह के हॉल्टर नेक स्लीवलेस ब्लाउज दिखाए गये हैं। एक ब्लैक कलर में हैं जिसमें गोल्डन टच दिया गया है, वहीं दूसरा प्रिटेंडेट है। दोनों ही प्लेन साड़ी के साथ काफी अच्छी लेगी। पार्टी या फिर खास इवेंट में शिरकत करना है, तो इस तरह के ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं।
स्वीटहार्ट नेकलाइन स्लीवलेस ब्लाउज
डेली वियर हो या फिर पार्टी में रेडी होने की तैयारी, स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज परफेक्ट ऑप्शन होते हैं। यहां पर स्वीटहार्ट नेकलाइन के दो स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन दिखाए गए हैं। रेड और ब्लैक। दोनों की स्लीव्स कटिंग अलग-अलग तरह से हैं। अमेजन से आप इस तरह के रेडी टू वियर ब्लाउज खरीद कर वार्डरोब में रख सकती हैं।
कॉटन स्लीवलेस वी नेक ब्लाउज
डेली वियर के लिए कॉटन ब्लाउज सबसे अच्छा रहता है। ये हल्का, कूल और आरामदायक होता है, जिसे आप ऑफिस या कैजुअल आउटिंग में पहन सकती हैं। आप वी नेक या फिर स्वीटहार्ट नेक वाले कॉटन ब्लाउज खरीद सकती हैं।
स्लीवलेस और वी नेक के 3 ब्लाउज डिजाइंस
यहां ब्लाउज के तीन डिजाइन दिखाए गए हैं, जिनकी नेकलाइन वी-शेप में है। तीनों स्लीवलेस स्टाइल में हैं-एक हल्के वी कट के साथ, दूसरा डीप वी कट और तीसरा मीडियम वी कट में डिजाइन किया गया है। आप इन्हें अलग-अलग ओकेजन के लिए चुन सकती हैं।
Jelly Ghungroo Bangle: चूड़ी फैशन में आया नया ट्रेंड, जेली घुंघरू बैंगल्स गर्ल्स के बीच छाया
बैकलेस स्लीवलेस ब्लाउज
पार्टी या फंक्शन के लिए बैकलेस ब्लाउज परफेक्ट है। इसमें डोरी या बो डिजाइन आपकी खूबसूरती को और बढ़ाता है।
और पढ़ें: Wall Hanging Planter: बैठक रूम में दें ग्रीनरी का टच, वॉल पर लगाएं 6 खूबसूरत प्लांटर