- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- सोमवती अमावस्या पर पहनें टसर जॉर्जेट साड़ी, फ्लोई फैब्रिक के साथ मिलेगा ग्रेसफुल लुक
सोमवती अमावस्या पर पहनें टसर जॉर्जेट साड़ी, फ्लोई फैब्रिक के साथ मिलेगा ग्रेसफुल लुक
Tussar Georgette Saree: सोमवती अमावस्या पर कौन-सी साड़ी पहनें? टसर जॉर्जेट साड़ी की सबसे बड़ी खासियत क्या है? गर्मियों में टसर जॉर्जेट साड़ी क्यों पसंद की जाती है? पूजा के लिए कौन-सा रंग शुभ माना जाता है?

सोमवती अमावस्या कब है?
सोमवती अमावस्या का पावन पर्व इस साल 15 जून, सोमवार को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस दिन व्रत, पूजा-पाठ और पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। यदि आप सोमवती अमावस्या पर मंदिर, नदी या किसी धार्मिक स्थल पर जाने की तैयारी कर रही हैं, तो टसर जॉर्जेट साड़ी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसका हल्का और फ्लोई फैब्रिक गर्मियों में आरामदायक होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट और क्लासी लुक भी देता है।
और पढे़ं- डेढ़ साल काम करके 4 लोगों ने तैयार की 4 साड़ी, होश उड़ा देगी एक साड़ी की कीमत

येलो शेड टसर जॉर्जेट साड़ी
टसर जॉर्जेट साड़ियां वजन में हल्की होती हैं, इसलिए इन्हें लंबे समय तक आसानी से पहना जा सकता है। सोमवती अमावस्या जैसे धार्मिक अवसरों पर पीला रंग शुभ माना जाता है। ऐसे में आप येलो शेड की बॉर्डर वर्क वाली टसर जॉर्जेट साड़ी चुन सकती हैं। इसके साथ ब्लू या मल्टीकलर ब्लाउज पहनकर आप अपने लुक को और अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
लाइटवेट टसर जॉर्जेट साड़ी
टसर जॉर्जेट फैब्रिक में नेचुरल टेक्सचर और हल्की चमक होती है, जो इसे रॉयल और एलिगेंट लुक देती है। अगर आपको हल्के रंग पसंद हैं, तो लाइट पिंक, स्काई ब्लू या पेस्टल शेड की प्रिंटेड बॉर्डर वाली साड़ी चुन सकती हैं। यह साड़ी सिंपल होने के बावजूद बेहद ग्रेसफुल नजर आती है।
3D फ्लोरल डिजाइन टसर जॉर्जेट साड़ी
अगर आप सोमवती अमावस्या पर थोड़ा हैवी लेकिन सॉफ्ट और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो 3D फ्लोरल डिजाइन वाली टसर जॉर्जेट साड़ी बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। पेस्टल शेड्स में आने वाली इन साड़ियों पर रंग-बिरंगे फ्लोरल थ्रेड वर्क और 3D एम्ब्रॉयडरी की जाती है, जो इन्हें बेहद अट्रैक्टिव बनाती है।
प्रिंटेड टसर जॉर्जेट साड़ी
प्रिंटेड टसर जॉर्जेट साड़ियां भी काफी पसंद की जाती हैं। आप क्रीम बेस वाली साड़ी चुन सकती हैं, जिस पर रंग-बिरंगे राउंड मोटिफ्स या प्रिंट्स बने है। साथ ही बनारसी पल्लू और चारों तरफ दिए गए बॉर्डर वर्क है।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. क्या टसर जॉर्जेट साड़ी गर्मियों में पहनी जा सकती है?
हां, यह हल्की और आरामदायक होती है, इसलिए गर्मियों के लिए सही है।
2. टसर जॉर्जेट साड़ी किन अवसरों पर पहनी जा सकती है?
पूजा, त्योहार, मंदिर दर्शन, फैमिली फंक्शन और छोटे समारोहों में इसे पहना जा सकता है।
3. टसर जॉर्जेट साड़ी के साथ कौन-सी ज्वेलरी अच्छी लगती है?
पर्ल ज्वेलरी, ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी या हल्के गोल्ड टोन एक्सेसरीज इसके साथ खूबसूरत लगते हैं।