Sonakshi Sinha latest makeup look:सोनाक्षी सिन्हा के मेकअप से पाएं ब्यूटी इंस्पिरेशन। जानिए न्यूड से लेकर डार्क लिपस्टिक, विंग्ड आईलाइनर और मिनिमल मेकअप लुक को अपनाने के आसान टिप्स।
Sonakshi Sinha latest makeup: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का राउंड फेस उनके मिनमल मेकअप के कारण बेहद खूबूसूरत दिखता है। एक्ट्रेस आंखों को सजाने के लिए काफी खूबसूरत आईलाइनर लगाती हैं। आई शैडो और ब्लश का कॉन्बिनेशन भी देखने लायर होता है। आप सोनाक्षी के मेकअप लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा का विंग्ड आईलाइनर
अगर आपको आईलाइनर लगाना नहीं आता तो सोनाक्षी सिन्हा से टिप्स ले सकती हैं। सोनाक्षी सिन्हा आईलाइनर पेंसिल की मदद से बेहतरीन ढंग से विंग्ड आईलाइनर लगती दिख रही हैं। आप भी आंखों में हल्का सा आईशैडो लगाने के बाद आईलाइनर सजा सकती हैं।आपको मार्केट में एक नहीं बल्कि कई रंगों के आईलाइनर मिल जाएंगे। अपनी ड्रेस के रंग के हिसाब से आईलाइन का रंग चेंज करके देखें।
न्यूड लिपिस्टिक के डिफरेंट शेड करें ट्राई
आप सोनाक्षी सिन्हा की तरीके न्यूड लिपिस्टिक लगा सकती हैं। मेकअप बॉक्स में ऐसी लिपिस्टिक जरूर रखनी चाहिए ताकि मेकअप करने के बाद भी आपका फेस न्यूड दिखें। आपको डिफरेंट शेड में न्यूड लिपिस्टक के एक नहीं बल्कि कई शेड्स मिल जाएंगे।
डार्क लिपिस्टिक भी करें ट्राई
अगर आप एथनिक लुक में सज रही हैं तो सोनाक्षी सिन्हा की तरह डार्क लिपिस्टिक लगाकर भी सज सकती हैं। डार्क लिपिस्टिक में रेड और पिंक का शेड जरूर शामिल करें। ये शेड आसानी से किसी भी ड्रेस के साथ मैच हो जाते हैं और काफी खूबसूरत लुक देते हैं।
