MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • धरती पर देखना स्वर्ग सा नजारा, तो भारत के इन 5 फूलों की घाटियों की करें सैर

धरती पर देखना स्वर्ग सा नजारा, तो भारत के इन 5 फूलों की घाटियों की करें सैर

भारत में नेचर की खूबसूरती के अनेक रूप देखने को मिलते हैं। पर्वत, घाटियां, जंगल में छुपी प्राकृतिक छटाएं मन को मोह लेती है। खासकर फूलों की घाटियां, जो हर साल साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
| Updated : Aug 01 2024, 09:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : freepik

अगर आप को भी नेचर से प्यार है तो हम आपको यहां 5 फूलों की घाटियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप अपने दोस्त, फैमिली या पार्टनर के साथ जा सकते हैं। यहां पर आप सुकून के पल गुजार सकते हैं। नेचर के अद्भूत नजारों का दीदार कर सकते हैं।

26
Image Credit : social media

फूलों की घाटी, उत्तराखंड 

उत्तराखंड में स्थित फूलों की घाटी विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। यह घाटी अपने नाम के अनुरूप अनेक प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों से भरी रहती है। यहां आप ब्रह्मकमल, ब्लू पॉपी, कोबरा लिली जैसी दुर्लभ फूलों की प्रजातियां देख सकते हैं। यह घाटी मानसून के दौरान यानी जुलाई से सितंबर के बीच अपने पूर्ण खिलने के रूप में रहती है। इसके साथ ही यहाँ पर आपको हिमालय के अद्भुत नजारे भी देखने को मिलेंगे।

स्थान: चमोली जिला, उत्तराखंड

घूमने का सही वक्त: जुलाई से सितंबर

फेमस फूल: ब्रह्मकमल, ब्लू पॉपी, कोबरा लिली

कैसे पहुंचे: जोशीमठ से गोविंदघाट और फिर घांघरिया तक ट्रेकिंग द्वारा।

36
Image Credit : trip advisor

युमथांग घाटी, सिक्किम 

सिक्किम की युमथांग घाटी को 'फूलों की घाटी' के रूप में भी जाना जाता है। यह घाटी वसंत ऋतु में खिले हुए रोडोडेंड्रॉन के फूलों से भरा होता है। यहां करीब  24 प्रजातियों के रोडोडेंड्रॉन और अन्य जंगली फूल खिलते हैं। यह घाटी लाचेन और लाचुंग की नज़दीक स्थित है और  नेचर लवर के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

स्थान: उत्तरी सिक्किम

घूमने का सही वक्त: फरवरी से जून

फेमस फूल: रोडोडेंड्रॉन, प्रिमुला, पोटेंटिला

कैसे पहुंचे: गंगटोक से लाचुंग होते हुए युमथांग घाटी।

46
Image Credit : social media

कास पठार, महाराष्ट्र 

महाराष्ट्र  में  स्थित कास पठार एक और विश्व धरोहर स्थल है, जिसे 'महाराष्ट्र का मिनी कश्मीर' भी कहा जाता है। यह पठार अगस्त से अक्टूबर के बीच लगभग 850 प्रकार के फूलों की कई  प्रजातियों से भर जाता है। यहां के विशेष फूलों में कार्वी का फूल, टोपली कारवी, और बटरफ्लाई ऑर्किड शामिल हैं।

स्थान: सतारा जिला, महाराष्ट्र

घूमने का सही वक्त: अगस्त से अक्टूबर

फेमस फूल: कार्वी का फूल, टोपली कारवी, बटरफ्लाई ऑर्किड

कैसे पहुंचे: पुणे से सतारा और फिर कास पठार तक सड़क मार्ग से।

56
Image Credit : social media

डलहौजी का खज्जियार, हिमाचल प्रदेश

खज्जियार, जिसे 'भारत का मिनी स्विट्जरलैंड' कहा जाता है, हिमाचल प्रदेश के डलहौजी के पास स्थित है। यहां का हरा-भरा मैदान, देवदार के  पेड़ों से घिरी हुई फूलों की घाटी और बर्फ से ढकी पर्वत श्रेणियां, यहां की सुंदरता को चार चांद लगाते हैं। यह स्थान रोमांच और शांति का अनोखा संगम है ये जगह।

स्थान: चंबा जिला, हिमाचल प्रदेश

आने का सही वक्त: मार्च से जून

फेमस फूल: जंगली फूल और रोडोडेंड्रॉन

कैसे पहुंचे: डलहौजी से सड़क मार्ग से खज्जियार।

66
Image Credit : Wikipedia

एराविकुलम नेशनल पार्क, केरल 

केरल का एराविकुलम नेशनल पार्क अपने अनोखे नीला कुरिंजी फूल के लिए फेमस है, जो 12 साल में एक बार खिलता है। इस पार्क में ट्रेकिंग करते हुए आपको जंगली फूलों की विविधता का अनुभव होगा। यहां की हरी-भरी घाटियां और वन्यजीव पार्क को खास बनाते हैं।

स्थान: इडुक्की जिला, केरल

आने का सही वक्त: अगस्त से अक्टूबर

फेमस फूल: नीला कुरिंजी, रोडोडेंड्रॉन

कैसे पहुंचे: मुन्नार से सड़क मार्ग से एराविकुलम नेशनल पार्क।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sweater Storage Hacks: इन 5 स्मार्ट तरीकों से करें वूलेन कपड़ों को स्टोर, अगली सर्दी में भी दिखेंगे बिल्कुल नए
Recommended image2
Happy Birthday Wishes in Hindi: खुशियों की बारिश हो, मुस्कानों की बहार हो...फैमिली-फ्रेंड्स को भेजें शानदार हैप्पी बर्थडे मैसेज
Recommended image3
Summer Bedsheet Designs: गर्मी में Room रहेगा कूल, बेडशीट के चुनें ये 7 डिजाइंस
Recommended image4
Women Kurti: हग डे पर दिखें हटकर, पहनें 500रु वाली शॉर्ट कुर्ती डिजाइन
Recommended image5
Hug Day Shayari: तेरी बाहों में लिपटने की तमन्ना है... हग डे पर लवर को जगाएं शेरो-शायरी से, दोगुनी बढ़ेगी प्यार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved