- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- यह है दुनिया की 10 सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली मॉडल, एक-एक को मिलते हैं अरबों रुपए
यह है दुनिया की 10 सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली मॉडल, एक-एक को मिलते हैं अरबों रुपए
लाइफस्टाइल : मॉडलिंग की दुनिया जितनी खूबसूरत नजर आती है, उतनी ही मेहनत और जज्बा इसके लिए जरूरी है। पूरी दुनिया में ये सबसे कठिन पेशों में से एक माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं दुनिया की 10 सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली मॉडल्स के बारे में...
-1678600648500.jpg)
केंडल जेनर
केंडल जेनर दुनिया की सबसे मशहूर मॉडलों में से एक है। उनकी कुल संपत्ति करीब 40 मिलियन डॉलर (लगभग 3,27,86,20,000 रुपए) है। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की और खूब सफलता हासिल की। वह कई इंटरनेशनल वोग शूट में भी दिखाई दी हैं।

रोज़ी हंटिंगटन-व्हाइटली
रोज़ी हंटिंगटन-व्हाइटले की कुल संपत्ति $32 मिलियन (लगभग 2,622,896,000 रुपए)है। हालांकि, अब वह मॉडलिंग की दुनिया छोड़ चुकी हैं और कई सारे बिजनेस रन कर कर रही हैं।
गिसेले बुंडचेन
गिसेले कैरोलीन बुंडचेन एक ब्राज़ीलियाई फैशन मॉडल हैं। हालांकि, अब वो रिटायर हो चुकी हैं, लेकिन 2007 में वह दुनिया में सबसे ज्यादा पेमेंट पाने वाली मॉडलों में से एक रही है। मॉडलिंग के अलावा उन्होंने द डेविल वियर्स परदा और टैक्सी जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
कारा डेलेविंगने
कारा डेलेविंगने ने एक मॉडल के रूप में शुरुआत की और उनकी कुल संपत्ति $31 मिलियन (कुल 2,540,930,500 रुपए) है। मॉडलिंग के साथ वो कई हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
एड्रियाना लीमा
एड्रियाना लीमा एक ब्राज़ीलियाई मॉडल है जिसकी कुल संपत्ति $30 मिलियन (2,458,965,000 रुपए) है जो सबसे लंबे समय तक चलने वाली मॉडल में से एक थी और सबसे फेमस विक्टोरिया सीक्रेट एंजल के रूप में नॉमिनेट किया गया था।
जीजी हदीद
जीजी हदीद एक अमेरिकी मॉडल और फैशन आइकन हैं। उनकी नेट वर्थ $20 मिलियन (1,639,310,000 रुपए) है और उन्होंने हाल ही में Frankie's Bikinis के साथ एक बिकिनी कलेक्शन भी लॉन्च किया है।
बेला हदीद
बेला हदीद एक अमेरिकी मॉडल हैं। उनकी कुल संपत्ति $ 19 मिलियन है। 2016 में उन्हें Model.com के लिए मॉडल ऑफ द ईयर भी चुना गया था।
जोन स्मॉल
जोन स्मॉल रोड्रिग्ज एक प्यूर्टो रिकान सुपर मॉडल और अभिनेत्री हैं। 19 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति वो दुनिया की हाई पेड मॉडलों में से एक हैं। वह एस्टी लॉडर कॉस्मेटिक्स को रिप्रेजेंट करने वाली पहली लैटिना मॉडल हैं।
लियू वेन
लियू वेन विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में चलने वाली पहली चाइनीज मॉडल हैं और फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली एशियाई मॉडल थीं। उनकी कुल संपत्ति 19 मिलियन डॉलर हैं।
क्रिसी टेगेन
क्रिस्टीन डायने टेगेन उर्फ क्रिसी टेगेन एक अमेरिकी मॉडल और टेलीविजन एक्ट्रेस हैं। उनकी कुल संपत्ति $ 39 मिलियन (3,196,654,500 रुपए) हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.