Kids Room Curtain Ideas: मानसून में बच्चों के बेडरूम का लुक बदलना है तो ट्रेंडी परदे लगाएं। कार्टून, पेस्टल, रेनबो, जियोमेट्रिक और नेचर प्रिंट वाले पर्दों से कमरे को दें स्टाइलिश, कलरफुल और एस्थेटिक लुक। जानें बच्चों के कमरे के लिए सबसे खूबसूरत पर्दे चुनने के आसान आइडिया।

Stylish Kids Curtains: मानसून में बच्चों के कमरे को फ्रेश, कलरफुल और कंफर्टेबल लुक देने के लिए रूम में ट्रेंडी परदे होना तो जरूरी है। सही प्रिंट, हल्के रंग और मॉडर्न डिजाइन कमरे की पूरी वाइब बदल सकते हैं। अगर आप बच्चों के बेडरूम को बिना ज्यादा खर्च किए ट्रेंडी बनाना चाहते हैं, तो ये पर्दे जरूर देखें।

कार्टून प्रिंट वाले परदे

बच्चों के कमरे के लिए कार्टून कैरेक्टर, एनिमल या फेयरीटेल प्रिंट वाले परदे हमेशा अट्रैक्टीव लगते हैं। मानसून में कमरे को ब्राइट और प्लेफुल लुक देने के लिए ब्लू, येलो, ग्रीन या पेस्टल शेड्स चुन सकते हैं। ये डिजाइन बच्चों के कमरे की थीम के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं।

क्लाउड और रेनबो प्रिंट

मानसून सीजन में बादल और रेनबो वाले परदे बच्चों के कमरे के लिए बहुत प्यारे लगते हैं। व्हाइट बेस पर छोटे क्लाउड, स्टार और रेनबो मोटिफ कमरे को मॉडर्न और क्रिएटिव लुक देते हैं। इन्हें सॉलिड कलर की बेडशीट और कुशन के साथ पेयर करें।

नेचर थीम वाले परदे

पेड़-पौधे, पत्तियां, फूल, जंगल और छोटे जानवरों वाले नेचर-थीम परदे बच्चों के बेडरूम को फ्रेश और स्टाइलिश बना सकते हैं। मानसून के साथ यह थीम खास तौर पर अच्छी लगती है। ग्रीन, बेज और ब्राउन जैसे नेचुरल शेड्स कमरे को शांत और खूबसूरत लुक देते हैं।

इसे भी पढ़ें- Easy PVC Pipe Home Decor: पुरानी पीवीसी पाइप से सजाएं घर का कोना-कोना, देखें DIY होम डेकोर आइडिया

जियोमेट्रिक पैटर्न वाले परदे

थोड़ा मॉडर्न लुक पसंद है तो जियोमेट्रिक प्रिंट चुनें। स्ट्राइप्स, सर्कल, ट्रायंगल या एब्सट्रैक्ट पैटर्न वाला पर्दा बच्चों के कमरे को स्टाइलिश बनाता है। न्यूट्रल दीवारों के साथ ब्राइट पैटर्न वाले परदे कमरे में अट्रैक्टीव फोकल पॉइंट तैयार करते हैं।

पेस्टल कलर के शीर परदे

अगर कमरे में ज्यादा रोशनी और खुलापन बनाए रखना चाहते हैं, तो पेस्टल पिंक, मिंट ग्रीन, स्काई ब्लू या लैवेंडर शेड के शीर परदे लगाएं। ये हल्के परदे कमरे में सॉफ्ट और एस्थेटिक माहौल बनाते हैं। मानसून की कम रोशनी में भी कमरा ज्यादा फ्रेश दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें- Old Jewellery Reuse Ideas: अलमारी में पड़ी पुरानी जूलरी को दें नया रूप, ये Ideas हैं एकदम Trendy