Home Decoration Ideas with Artificial Grass: आर्टिफिशियल ग्रास से हर के हर कोने को दें लग्जरी और नेचुरल लुक। बालकनी, लीविंग रूम, गेट डेकोर के बजट फ्रेंडली आइडियाज बिना एक्स्ट्रा खर्च के घर को बना देंगे यूनिक।

घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए आजकल इनडोर गार्डन का चलन बढ़ गया है, पर कई बार घरों में पौधे लगाने की जगह नहीं होती है, ऐसे में हरियाली लाना थोड़ा मुश्किल है। आप भी गमले लगाने में खर्चा और मेहनत नहीं करना चाहते हैं तो आशियाने को फर्स्ट लुक देने के लिए इस्तेमाल करें Artificial Grass. जो किफायती होने के साथ घर के अंदर, बाहर कई तरीकों से इस्तेमाल की जा सकती है। यहां देखें ऐसे कुछ आइडियाज को काम आसान करेंगे।

बालकनी वॉल करें डेकोरेट

अपार्टमेंट- फ्लैट में बालकनी वॉल डेकोर करने के लिए आर्टिफिशियल ग्रास यूज करें। यह घर को मॉडर्न और नेचुरल लुक देगा। आप इसे पूरी दीवार या फिर फोकस प्वाइंट पर लगाकर आसपास वुडन वर्क कर सकते हैं। साथ में फ्लोटिंग शेल्फ लुक कंप्लीट करेंगी। यहां पर झूला, सोफा या फिर कुर्सी मेज रख लुक कंप्लीट करें।

लिविंग रूम डेकोरेशन

हाल की दीवार को अलग और यूनिक दिखाने के लिए आप आर्टिफिशियल ग्रास लगा सकते हैं। इसमें पूरी दीवार पर घास लगाते हुए छोटे-छोटे वुडन ओपन शेल्स लगी हैं, जहां पर शोपीस, बुक्स और गमले रखें। आप चाहें तो सिंगल सीटर सोफा डालें। ये मेहमानों के बैठने के लिए परफेक्ट लुकिंग एरिया है जो बिल्कुल लग्जरी रिसॉर्ट जैसा फील देगा।

ये भी पढ़ें- Old Cd DIY Ideas: कबाड़ में रखीं सीडी से बनाएं लग्जरी होम, 7 क्रिएटिव आइडियाज बदल देंगे लुक

वॉशबेसिन एरिया मेकओवर

बाथरूम के साथ हाल के कोने या बाहरी एरिया में हाथ धुलने के लिए बॉशबेसिन जरूर होता है। नमी से अक्सर दीवारें खराब होकर सीलन छोड़ देती हैं। इन्हें रिपेयर कराने का खर्चा लंबा है। इसकी बजाय आप आर्टिफिशियल ग्रास संग LED स्ट्रिप लाइट लगवाएं, ये मॉडर्न और खूबसूरत लगती है।

मेन गेट डेकोरेशन आइडियाज

घर की बाहरी खाली पड़ी दीवार पर आप आर्टिफिशियल ग्रास लगाकर इसे आर्ट पीस लुक दे सकते हैं। इसमें छोटे-छोटे ड्यूपी गमले टांग दें और वार्म फेयरी लाइट लगाना न भूलें। रात के वक्त यह कम पैसों में जादुई अहसास देगा। आप इस पर वुडन नेमप्लेट भी लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Dry Skin Care Tips: ड्राई फेस पर मॉश्चराइजर कब लगाएं ? 90% गर्ल करती हैं 5 गलतियां

टीवी वॉल डेकोर आइडियाज

आजकल टीवी वाली दीवार को अलग पेंट या PWC पैनल से सजाने का ट्रेंड हैं। हालांकि ये बहुत ज्यादा महंगा पड़ता है, ऐसे में आर्टिफिशियल ग्रास का इस्तेमाल करें, कलरफुल प्लांट्स या शोपीस लगा सकती हैं।

सिंपल मिरर डेकोरेशन

कमरे में ग्रास लगाने की जगह नहीं है तो दीवार पर लगे शीशे को डेकोरेट करें। इसमें घास और प्लास्टिक फूलों की बेल बनाकर मिरर सजाएं, साथ में वार्म LED लाइट इसे एस्थेटिक लुक दे रही हैं।