Under Stair Space Ideas: अगर आपके घर में सीढ़ियों के नीचे की जगह खाली पड़ी है, तो उसे इन आइडिया में बदलकर घर को ज्यादा स्टाइलिश और व्यवस्थित बनाया जा सकता है। ये आसान डेकोर आइडियाज आपके घर की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेंगे।
Home Decor Ideas: घर की सीढ़ियों के नीचे की जगह अक्सर खाली छोड़ दी जाती है, जबकि थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इसे घर का सबसे आकर्षक कोना बनाया जा सकता है। चाहे घर छोटा हो या बड़ा, इस स्पेस का सही इस्तेमाल न सिर्फ आपके इंटीरियर को स्टाइलिश बनाता है, बल्कि अतिरिक्त स्टोरेज और उपयोगी जगह भी देता है। आइए जानते हैं 5 आसान और खूबसूरत डेकोरेशन आइडियाज।
मिनी ग्रीन कॉर्नर बनाएं
सीढ़ियों के नीचे की जगह को इंडोर प्लांट्स से सजाकर एक खूबसूरत ग्रीन कॉर्नर तैयार करें। स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, पीस लिली या एरेका पाम जैसे पौधे रखें। साथ में छोटे स्टैंड, कंकड़ और वार्म LED लाइट्स लगाएं, जिससे यह कोना घर का सबसे फ्रेश और आकर्षक हिस्सा बन जाए।

ओपन शेल्फ और डेकोर यूनिट तैयार करें
अगर आपको किताबें, फोटो फ्रेम या शोपीस सजाने का शौक है, तो इस जगह पर वुडन ओपन शेल्फ बनवाएं। इसमें ट्रॉफी, छोटे इंडोर प्लांट्स, सुगंधित मोमबत्तियां और डेकोरेटिव आइटम रखें। इससे खाली जगह का बेहतरीन इस्तेमाल होगा और लिविंग एरिया भी अधिक क्लासी दिखाई देगा।
ये भी पढे़ं- बार-बार खुल जाता है जुड़ा? ये 5 Bun Hacks अपनाएं, पूरा दिन रहेगा परफेक्ट लुक
स्टाइलिश स्टोरेज कैबिनेट बनवाएं
सीढ़ियों के नीचे कस्टमाइज्ड कैबिनेट या ड्रॉअर बनवाकर अतिरिक्त स्टोरेज तैयार करें। इसमें जूते, बैग, सफाई का सामान, बच्चों के खिलौने या रोजमर्रा की जरूरी चीजें व्यवस्थित रखी जा सकती हैं। इससे घर साफ-सुथरा दिखेगा और जगह का पूरा उपयोग भी हो जाएगा।

आरामदायक रीडिंग या कॉफी कॉर्नर बनाएं
अगर जगह थोड़ी ज्यादा है, तो यहां एक आरामदायक चेयर या छोटा बेंच, कुशन और साइड टेबल रखें। दीवार पर कुछ आर्ट फ्रेम और एक फ्लोर लैंप लगाकर इसे रीडिंग या कॉफी कॉर्नर का रूप दें। यह घर का सबसे शांत और पसंदीदा कोना बन सकता है।
ये भी पढे़ं- वेलवेट फुटवियर से दें पैरों को रॉयल लुक, सॉफ्ट टेक्सचर+प्रीमियम फिनिश के लिए चुनें ये डिजाइंस
पूजा या आर्ट डिस्प्ले कॉर्नर तैयार करें
सीढ़ियों के नीचे का हिस्सा छोटा पूजा स्थान या आर्ट डिस्प्ले के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन है। यहां सुंदर मंदिर, भगवान की प्रतिमा, वॉल पैनल या मेटल आर्ट लगाएं। हल्की वार्म लाइटिंग और सिंपल डेकोर इस जगह को बेहद एलिगेंट और सुकूनभरा लुक देंगे।
