- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- 8 फोटो में देखें कौन है स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल, खूबसूरती और स्टाइल में है बहुत आगे
8 फोटो में देखें कौन है स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल, खूबसूरती और स्टाइल में है बहुत आगे
लाइफस्टाइल डेस्क: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सौतेली बेटी शैनेल ईरानी की शादी अर्जुन भल्ला के साथ राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर फोर्ट में होने वाली है। ऐसे में आइए हम आपको मिलवाते हैं स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी से...
-1675834832509.jpg)
यूनियन मिनिस्टर स्मृति ईरानी से शादी करने से पहले जुबिन ईरानी ने मोना ईरानी नाम की महिला से शादी की थी, जो एक मॉडल कोऑर्डिनेटर थी। उनसे उन्हें 1989 में एक बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम शैनेल ईरानी हैं।

शैनेल स्मृति की सौतेली बेटी है, लेकिन वह उन्हें अपनी बेटी की तरह ही प्यार करती हैं। इसके अलावा स्मृति ईरानी और जुबिन का एक बेटा जोहर और एक बेटी जोइश भी हैं।
जुबिन ईरानी की बड़ी बेटी शैनेल ईरानी अब शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसके लिए राजस्थान के नागौर के खींवसर फोर्ट को 3 दिन के लिए बुक किया गया है।
पिछले साल ही शैनेल ईरानी की सगाई अर्जुन भल्ला के साथ हुई थी। स्मृति ईरानी ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर बेटी और दामाद की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें अर्जुन घुटनों पर बैठकर शैनेल को अंगूठी पहना कर प्रपोज कर रहे हैं।
बता दें कि शैनेल पेशे से एक वकील है। उन्होंने मुंबई से ही अपनी स्कूलिंग की। इसके बाद नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन कंप्लीट किया। इसके बाद मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री हासिल की और फिर वॉशिंगटन डीसी से एलएलएम पूरा किया।
2012 में उन्होंने बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा में एडमिशन लिया और फिलहाल वह wilmerhale नाम की कंपनी में लिटिगेशन कंट्रोवर्सी डिपार्टमेंट में एसोसिएट्स के रूप में काम कर रही हैं। इसके अलावा वह इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन प्रैक्टिस ग्रुप की सदस्य भी हैं।
उनकी शादी अर्जुन भल्ला नाम के शख्स से हो रही है। खबरों की मानें तो अर्जुन ने लंदन से एमबीए किया हुआ है और वह एक बड़े बिजनेसमैन हैं।
शैनेल और अर्जुन की शादी के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने परिवार के साथ राजस्थान पहुंच चुकी हैं। स्मृति ईरानी की बेटी की शादी के लिए खींवसर फोर्ट को 3D लाइट और साउंड के साथ तैयार किया गया है। शादी में सिर्फ दो सौ से ढाई सौ लोगों के शामिल होने की खबर है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.