- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Unique Sofa Designs: महंगा+लग्जरी दिखेगा लिविंग रूम, सजाएं 5 स्टाइलिश सोफा सेट
Unique Sofa Designs: महंगा+लग्जरी दिखेगा लिविंग रूम, सजाएं 5 स्टाइलिश सोफा सेट
Unique Sofa Designs For Living Room: लिविंग रूम को आलीशान कैसे दिखाया जा सकता है? लिविंग रूम में किस तरह के सोफा सेट लगाएं जा सकते हैं? कौन से स्टाइल के सोफा सेट से लिविंग रूम महंगा और लग्जरी नजर आएगा?

लिविंग रूम के लिए सोफा
लिविंग रूम को क्लासी और आलीशान दिखाने के लिए आपको महंगा सोफा सेट लगाने के जरूरत नहीं है। आप ऐसे सोफा लगाएं, जिससे आपका लिविंग रूम महंगा और लग्जरी नजर आए। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

1. एल शेप सोफा
एल शेप सोफा अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए एकदम परफैक्ट है। इस तरह के सोफा को दीवार से लगाकर सेट किया जा सकता है। इससे आपका लिविंग महंगा तो दिखेगा ही साथ ही इससे स्पेस भी काफी मिलेगा।
ये भी पढ़ें.. Summer Recharge Drink: गर्मी में तुरंत करेगा रिजार्च, मिनटों में बनेगा ये खट्टा-मीठा शरबत
2. वुडन सोफा
कई लोगों को वुडन सोफा पसंद आता है। इस तरह के सोफा सेट भी लिविंग रूम को क्लासी लुक देते हैं। इस तरह के सोफा पर आप मोटे गद्दे लगाकर इन्हें और स्टाइलिश बना सकते हैं।
3. वेलवेट सोफा
वेलवेट सोफे भी लिविंग का नक्शा बदल देता है। इस तरह का सोफा ज्यादातर वो लोग पसंद करते हैं, जो बिना मेहनत किए लिविंग रूम को शानदार लुक देना चाहते हैं। आप सोफा पर अपने पसंद या फिर रूम से मैच करना कवर लगा सकते हैं।
4. सोफा कम बेड डिजाइन
कई बार लिविंग रूम का साइज ज्यादा बड़ा नहीं होता है, ऐसे में आप सोफा कम बेड चुन सकते हैं। इससे रूम का लुक तो क्लासी दिखेगा ही, साथ ही जरूरत पड़ने पर सोफा को बैड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
5. कर्व्ड सोफा
कर्व्ड सोफा इन दिनों काफी चलन में है। इस तरह के सोफा सेट दिखने में अलग होते हैं और इनसे रूम का लुक भी थोड़ा डिफरेंट होता है। घर आए मेहमानों पर इनकी वजह से इम्प्रेशन अच्छा पड़ा है, क्योंकि ये रिच लुक देते हैं।
ये भी पढ़ें.. Oxidized Nose Pin: ऑक्सडाइज नोजपिन से पाएं ट्रेडिशनल+मॉडर्न लुक, 7 नई डिजाइन