V Neck Salwar Suit: सिंपल वी नेक पहनकर बोर हो चुकी हैं तो क्यों न कुछ अलग ट्राई करते हुए पुरानी कुर्ती को नया लुक दिया जाएगा। यहां देखें वो चार हैक्स जो आपका काम बिल्कुल आसान कर देंगी।  

V Neck Line Kurti Designs: फैशन के इस दौर में साड़ी और सलवार सूट के सुंदर और बोल्ड नेकलाइन महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। लेकिन, जब बात एलीगेंस की आती है तो वी नेक गले के आगे सबकुछ फीका पड़ जाता है। हैवी बस्ट से स्मॉल ब्रेस्ट तक ये लुक अपरलिफ्ट करने के साथ सेटल बनाता है। आप भी वी नेक की दीवानी है तो को थोड़ा ट्विस्टेड लुक देते हुए ट्राई करें, ये 4 स्मॉल हैक्स जो आउटफिट को और भी ज्यादा इंहेंस कर देंगे।

वी नेक कुर्ती में लगाएं लेस

सिंपल कुर्ती में वी नेक गला है तो इसे थोड़ा सा फैशनेबल बनाते हुए आप छोटे मोती, पर्ल या फिर सीक्विन वर्क लेस लगवाएं। ये सारा ध्यान नेक पर रखता है और अलग से लुक देता है। इसके अलावा, चाहे तो किसी भी पुरानी कुर्ती को मोतियों की बजाय मेटलिक स्टड-क्रिस्टल गॉर्जियस बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें- 2Min में दिखेंगी स्लिम+लंबी, ट्राय करें ये बेस्ट स्टाइलिंग हैक्स

डबल वी नेक

डीप नेक पहनने में झिझक लगती है लेकिन फैशन भी चाहिए तो डबल नेक चुनें। यहां पर सेम कलर या फिक कंट्रास्ट कलर में V Neck बनवा सकती हैं। ये नेकलाइन को डीपनेस देते हुए लुक इंहेंस करता है।

इनसर्ट डिजाइन

वी कुर्ती को फैंसी बनाने के लिए अंदर साइड से आप लेस, कढ़ाई नेट या ट्रांसपेरेंट मेश लगवाएं। ये बोल्ड-रीवीलिंग लुक को बैलेंस करते हुए फैशनेबल बनाता है। आप इसे ब्लाउज और कुर्ती दोनों के लिए विकल्प बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Sweetheart Neckline Blouse Designs: वेडिंग सीजन में बनवाएं 5 स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज

नेकलाइन आउटलिंग

अगर आप भारी-भरकम एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहती हैं नेकलाइन पर पाइपगिं का इस्तेमाल करें। ये कुर्ती को आउटलाइन करने के साथ लुक फॉरवर्ड करता है। इसके अलावा, रफल, प्लीटिंग और फ्रिंज डिजाइन भी नेक के पास प्यारी लगेगी।

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल 

वी नेक के साथ कौन सी ब्रा पहनें ?

डीप नेक वाले ब्लाउज के साथ Plunge Bra पहननी चाहिए। ये गहरी नेकलाइन स्पोर्ट करते हुए क्लीवेज कवर करता है।। आप इसे बिना किसी टेंशन के वियर कर सकती हैं।

वी नेकलाइन किसे नहीं पहननी चाहिए ?

वी नेक हर ब्रेस्ट पर खिलती है, लेकिन आप क्लीवेज फ्लॉन्ट करने में कंफर्टेबल नहीं है तो इसे मत चुनें।

वी नेकलाइन में क्लीवेज कैसे छुपाएं ?

क्लीवेज छुपाने के लिए आप लेस, डबल लेयर नेक, पाइपिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं।