- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- हग डे पर पार्टनर साथ नहीं तो इन प्यारे मैसेज, फोटो और कोट्स के जरिए उन्हें करें विश
हग डे पर पार्टनर साथ नहीं तो इन प्यारे मैसेज, फोटो और कोट्स के जरिए उन्हें करें विश
लाइफस्टाइल डेस्क : वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन हग डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपनों को जादू की झप्पी देते हैं और उन्हें अपने प्यार का एहसास कराते हैं। लेकिन इस दिन अगर आप अपने पार्टनर के साथ नहीं है तो उन्हें इन प्यारे मैसेज भेज कर खुश कर सकते हैं..

गले लगाना 'आप मेरे लिए क्या मायने रखते हैं' कहने का एक मौन तरीका है।
हैप्पी हग डे 2023

लग जा गले से ये रात फिर न आएगी, किस्मत भी शायद हमको फिर न मिलाएगी, बाकि है बस चंद सांसे इस दिल में, रूह भी न जाने कैसे तेरे बिन रह पाएगी।
हैप्पी हग डे
बातों बातों में दिल ले जाते हो, देखते हो इस तरह जान ले जाते हो, अदाओं से अपनी इस दिल को धड़काते हो, लेकर बांहों में सारा जहां भुलाते हो।
हैप्पी हग डे
मुझको फिर वही सुहाना नजारा मिल गया, नजरों को जो दीदार तेरा मिल गया और किसी चीज की तमन्ना क्यों करू, जब मुझे तेरी बांहों का सहारा मिल गया...
हैप्पी हग डे
एक बार तो मुझे से सीने लगा लें, अपने दिल के भी सारे अरमान सजा लें, कब से है तड़प तुझे अपना बनाने की, आज तो मौका है मुझे अपने पास बुला लें।
हैप्पी हग डे
मैंने सीखा है कि एक अच्छे हग में हजारों सार्थक शब्दों की तुलना से ज्यादा शक्ति होती है।
हैप्पी हग डे 2023
हग दिल का दिल से हाथ मिलाना है और मुझे यकीन है कि यह आपको शांत और खुश महसूस करने में मदद करेगा।
हैप्पी हग डे
दिल की एक ही ख्वाहिश है, धड़कनों की एक ही इच्छा है, कि तुम मुझे अपनी बाहों में पनाह दे दो और मैं इसमें खो जाऊं।
हैप्पी हग डे 2023
मन ही मन करती हूं बातें, दिल की हर एक बात कह जाती हूं, एक बार ले लो बाहों में अब तो सजना, यही एक बात कहते-कहते रुक जाती हूं।
हैप्पी हग डे माय लव ...
एक ही तमन्ना, एक ही आरजू, बांहों की पनाह में तेरे, सारी जिंदगी गुजर जाये।
हैप्पी हग डे, लव
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.