Valentines Day budget Gifts: वेलेंटाइन डे पर पार्टनर को खुश करने के लिए चुनें 5 बेस्ट गिफ्ट आइडिया जैसे पर्सनलाइज्ड गिफ्ट, ज्वेलरी, चॉकलेट हैम्पर, सरप्राइज़ बॉक्स और मेमोरी गिफ्ट। ये गिफ्ट बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड, पति या पत्नी सभी के लिए परफेक्ट हैं।

14 फरवरी का दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। अगर आपने अब तक अपने प्यार के लिए वेलेंटाइन गिफ्ट नहीं खरीदा है, तो कम समय में बेहतरीन ऑप्शन चुनें। आपको 2 हजार के अंदर ही एक से बढ़कर एक गिफ्ट मिल जाएंगे। गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, पत्नी या पति के लिए हमेशा यादगार रहने वाले सलेक्टिव गिफ्ट ऑप्शन जानिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वाइफ को गिफ्ट करें गोल्ड हैंडबैग

आप बीवी को वेलेंटाइन डे में गोल्ड लुक वाले बेहतरीन गोल्डन बैग गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आपको एक नहीं बल्कि के डिजाइन मिल जाएंगे। स्लिंग बैग हो या फिर क्लच, दोनों में ही गोल्डन लुक काफी बेहतरीन लगता है। ऐसे बैग आपको आसानी से 2 हजार के अंग मिल जाएंगे। 

कुंदन स्टेटमेंट इयररिंग्स

आप गर्लफ्रेंड को कुंदन के हैवी स्टेटमेंट इयरिंग्स गिफ्ट कर सकते हैं। ये न सिर्फ दिखने में रॉयल लगते हैं बल्कि बजट में भी आ जाते हैं। आपको ऐसे इयररिंग्स के लिए ज्यादा जेब खाली करने की जरूर नहीं होगी।

बॉयफ्रेंड के लिए खरीदें खास गिफ्ट

वेलेंटाइन डे में आप पार्टनर को स्मार्ट वॉच से लगाकर इयरबड तक गिफ्ट कर सकते हैं। चाहे तो मेंस पर्स के आर्कषक डिजाइन अपने बॉयफ्रेंड या हसबैंड के लिए खरीद लें। ये गिफ्ट आप दोनों के रिश्तें में गर्माहट भर देगा। 

और पढ़ें: 75+ Valentine's Day Wishes in Hindi: गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, पति-पत्नी के लिए Sweet, Romantic & Heartfelt Messages

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट दें पार्टनर को

आप पार्टनर के लिए पर्सनलाइज्ड गिफ्ट भी चुन सकती हैं जैसे कि फोटोफ्रेम लें और उसमे दोनों का फोटो लगाकर सुंदर फ्रेम तैयार कराएं। आप साथ ही पर्सनलाइज्ड गिफ्ट में मग, सॉफ्ट पिलो आदि ऑप्शन भी चुन सकती हैं। इसके लिए आप दुकान में जाकर गिफ्ट तैयार कराएं क्योंकि ऑनलाइन पर्सनलाइज्ड गिफ्ट आने में ज्यादा समय लग सकता है। 

चॉकलेट या केक हैम्पर

अगर आपके पास समय नहीं लेकिन वेलेंटाइन डे पर खास तोहफा भी लाना चाहते हैं, जो चॉकलेट्स, केक और हैंडरिटन नोट के साथ छोटा सा हैम्पर 2 हजार के अंदर तैयार करा सकते हैं। ये गिफ्ट जल्दी से बिना सोचे रेडी भी हो जाएगा और आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा।

और पढ़ें: देखते ही Wow! स्वीटी कहेगा BF, V Day में चुनें 6 सेलेब्स स्टाइल ड्रेस