Waste RO Filter DIY Decorative items: पुराने RO फिल्टर को फेंकने की बजाय बनाएं खूबसूरत DIY आइटम्स। हैंगिंग लाइट, बर्ड फीडर, पेन स्टैंड और प्लांटर जैसे क्रिएटिव आइडियाज से घर को दें यूनिक डेकोर लुक।

पुराने RO फिल्टर को अक्सर लोग बेकार समझ कर फेंक देते हैं। अगर थोड़ी सी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल किया जाए, तो उससे सुंदर DIY होम डेकोर रेडी किए जा सकते हैं। R O फिल्टर की प्लास्टिक बहुत मजबूत होती है इसलिए आप इससे टिकाऊ, सजावटी सामान बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि पुराने आरओ फिल्टर का कैसे दोबारा इस्तेमाल कर सुंदर चीजें तैयार की जा सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

RO फिल्टर से बनाए सुंदर प्लांटर

पुराने RO फिल्टर से आप सुंदर प्लांटर बना सकते हैं और उसे दीवार में सजा सकते हैं। इसके लिए आप आरो फिल्टर में अपनी पसंद से वर्ली पेंट कर लें या फिर उसमें ऑयल पेस्टल कलर करने के बाद पसंदीदा मिरर वर्क या किसी और डेकोरेटिव आइटम से सजाएं। इसमें आप आर्टिफिशियल से लगाकर रियल प्लांट तक सजा सकते हैं।

हैंगिंग लाइट्स या लैंप बनाएं 

आप फिल्टर में छोटे-छोटे कट कर लें और अंदर एलइडी लाइट (LED Light) लगाएं। इससे सुंदर हैंगिंग लैंप तैयार हो जाएंगे। रात में इसकी रोशनी दीवारों पर शानदार पैटर्न बनाएगी और आपके सिंपल से घर को मॉडर्न लुक देगी। 

बनाएं मल्टीपरपज स्टोरेज बॉक्स

 पुराने आरो फिल्टर को किचन या बाथरूम ऑर्गेनाइज की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप छोटे टूल्स से लगाकर हेयर एक्सेसरीज तक आसानी से रख सकते हैं। इससे सामान एक जगह पर रहता है और यह देखने में भी काफी सुंदर लगते हैं।

और पढ़ें: Balcony Makeover DIY Pond Ideas: बालकनी में बनाएं मिनी तलाब, 4 पर्सनल आसान तरीके

आरओ फिल्टर से बनाएं बर्ड फीडर

अगर आपको नेचर के पास रहना पसंद है, तो पुराने आरओ फिल्टर से बर्ड फीडर भी बनाया जा सकता है। फिल्टर में आपको कट लगाना है और उसमें दाने भर दें। अब इस पौधे के पास टांग दें। ऐसे पक्षियों को खाना भी मिलेगा और आपकी बालकनी भी सुंदर दिखेगी।

बनाएं पेन स्टैंड

RO फिल्टर बॉक्स को कट करने के बाद आप इसका इस्तेमाल पेन स्टैंड के रूप में भी कर सकते हैं। इसे अपने पसंद के रंग से रंग लें और इसके बाद स्टडी टेबल में रखें। इसमें न सिर्फ आप पेन रख सकते हैं बल्कि स्टेशनरी के जरूरी सामान एक स्थान पर रख पाएंगे। यह आपकी स्टडी टेबल को भी बेहद खूबसूरत दिखाएगा।

और पढ़ें: Stylish Designer Mirror: बाथरूम से बेडरूम तक मिलेगा लग्जरी फील, लगाएं ये 7 डिजाइनर मिरर