Salt Water Mop Benefits: पोछा लगाने से ना सिर्फ घर की सफाई होती है, बल्कि वास्तु के मुताबिक निगेटिव एनर्जी भी दूर रहती है। कुछ लोग पानी में नमक मिलाते हैं। तो चलिए जानते हैं, नमक के पानी से पोछा लगाने के क्या फायदे हैं। 

Vastu Tips With Salt Water Mop: सुबह-सुबह महिलाएं घर की सफाई में जुट जाती हैं। हमारी मांओं की नींद अक्सर झाड़ू और पोछा उठाने के साथ खुलती थी। सबसे पहले घर के हर कोने की सफाई होती थी और फिर पोछा लगाया जाता था। कभी-कभी पानी में नमक मिलाते हुए देखा जाता है। इसका कारण सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी नमक के पानी से पोछा लगाने को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।

वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, नमक निगेटिव एनर्जी को सोखने वाला प्राकृतिक तत्व है। जब घर में नमक के पानी से पोछा लगाया जाता है तो यह न केवल फर्श की गंदगी हटाता है, बल्कि घर के वातावरण में जमी निगेटिविटी को भी बाहर निकाल देता है। यही कारण है कि पुराने समय से आज तक लोग नमक वाले पानी से पोछा लगाने की सलाह देते आ रहे हैं।

सुख-शांति और रिश्तों में सामंजस्य

कहा जाता है कि घर का वातावरण जितना शांत और पॉजिटिव होगा, परिवार के रिश्ते उतने ही मजबूत होंगे। नमक का पोछा घर में पॉजिटिविटी को बढ़ाता है, जिससे तनाव कम होता है और परिवार के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहता है। यह घर में मेंटल शांति लाने का ईजी और इफेक्टिव तरीका है।

बुरी नजर से बचाव का उपाय

भारतीय परंपराओं में बुरी नजर को बहुत गंभीर माना जाता है। मान्यता है कि नमक निगेटिव शक्तियों को खत्म करने में सक्षम होता है। नमक के पानी से पोछा लगाने से घर पर लगी बुरी नजर का प्रभाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

बरकत और समृद्धि लाने वाला उपाय

कई लोग मानते हैं कि नमक का पोछा लगाने से घर में धन और सुख-समृद्धि का वास होता है। जब घर से निगेटिविटी दूर होती है, तो बरकत अपने आप आने लगती है। इसी लिए समृद्धि के लिए भी इस उपाय को लोग करते हैं।

View post on Instagram

वैज्ञानिक कारण

एंटीबैक्टीरियल गुण: नमक के प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया, कीटाणु और फफूंदी को बढ़ने से रोकते हैं। इससे घर की सतहें अधिक स्वच्छ और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित रहती हैं।

प्राकृतिक क्लेंजर: नमक मिला पानी एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करता है, जो फर्श से धूल-मिट्टी और दाग-धब्बों को आसानी से हटा देता है।

दुर्गंध में कमी: नमक का पानी बैक्टीरिया और फफूंदी के कारण आने वाली बदबू को रोकता है। इसके इस्तेमाल से घर में ताजगी और शुद्धता का अहसास बना रहता है।

और पढ़ें: Oil Cleaning Tips: तेल गिर गया? कपड़े से नहीं इस चीज को डालकर बिना चिपचिप के मिनटों में करें साफ

किस दिन करें नमक का पोछा?

मंगलवार, रविवार और गुरुवार को नमक के पानी का पोछा नहीं लगाना चाहिए।

शनिवार को इसे लगाना शुभ माना जाता है। सोमवार, बुधवार को भी आप नमक मिलाया पानी से पोछा लगा सकते हैं।

पूर्णिमा और अमावस्या के दिन पोंछा लगाने से घर की एनर्जी शुद्ध होती है।

सूर्य या चंद्र ग्रहण के बाद नमक के पानी का पोछा लगाया जाता है, क्योंकि निगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ जाता है।

कैसे करें नमक का पोछा?

एक बाल्टी पानी में एक मुट्ठी नमक (सेंधा नमक बेहतर है) डालें और उससे घर में पोंछा लगाएं। ध्यान रखें कि यह पानी पूजा घर में इस्तेमाल न करें।

इसे भी पढ़ें: Sendha Namak Vs Table Salt: व्रत का नमक क्यों है इतना खास? जानें साधारण से कैसे है अलग