वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2023: हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, जिसका मकसद भोजन के जरिए बेहतर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देना और खाने से होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करना है

फूड डेस्क: खाना हमारी मूलभूत जरूरतों में से एक है। बिना खाने के इंसान सरवाइव ही नहीं कर पाता है, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते हैं, जो कई बीमारियों को न्योता दे देते हैं। खाने के इसी महत्व के बारे में और इससे पैदा होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए हर साल 7 जून को पूरी दुनिया में फूड सेफ्टी डे यानी कि विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों को भोजन के महत्व के बारे में बता सके और इससे होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक कर सकें। आइए हम आपको बताते हैं इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का इतिहास

विश्व खाद्य दिवस को पहली बार 7 जून 2019 को मनाया गया था। दरअसल, यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने 20 दिसंबर 2018 को फूड सेफ्टी डे मनाने का फैसला किया। तब उन्होंने 7 जून के रूप में इसे पूरी दुनिया में मनाने का फैसला किया, ताकि लोगों को खाने की सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं और उसके अलग-अलग फायदों को समझाया जा सके। इसके बाद अगले साल 2019, 9 जून से हर साल विश्व खाद दिवस मनाया जाने लगा। तब लोगों को सेफ और न्यूट्रिशंस खाने का महत्व समझा गया।

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का महत्व

खाना हम सबके लिए कितना जरूरी है, यह हम सभी जानते हैं। लेकिन कितना खाना खाना चाहिए, कब खाना चाहिए, कौन सा खाना हमारे लिए फायदेमंद है और कौन सा नुकसानदायक है, इस बारे में बताने के लिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि, कृषि, बाजार, विकास में योगदान, खाद्य जनक जोखिमों को कम करना और लोगों को हेल्दी खाने के लिए प्रेरित करना है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) दोनों साथ में मिलकर विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के बारे में अन्य देशों को भी प्रेरित करते हैं।

फूड सेफ्टी डे थीम 2023

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी कि डब्ल्यूएचओ ने 2023 के लिए फूड सेफ्टी डे की थीम खाना मानक जीवन बचाते हैं (food standard saves life) रखी है। इस दिन खाने के लिए तय मानकों के महत्व के बारे में लोगों को बताया जाएगा। इससे पहले फूड सेफ्टी डे की थीम सेफ फूड बेटर हेल्थ थी।

और पढ़ें- सफेद चावल को ना करें इग्नोर, हेल्थ के देता है चमत्कारी फायदे, लेकिन...