Flower Seeds Under 100: फ्लावर प्लांट लगाना पसंद हैं लेकिन बीज खरीदने का वक्त नहीं है देखें मीशो की सस्ती और किफायती सीड्स डील्स जहां, जहां बजट में जल्द खिलने वाले पौधे खरीदने का मौका मिल रहा है।

घर में पौधे केवल ताजगी नहीं लाते बल्कि सुंदरता और शोभा भी बढ़ाते हैं। अगर आप भी फ्लावर प्लांट लगाने की सोच रहे हैं और बाजार से जाकर बीज लगाने का वक्त नहीं है तो मीशो की यह डील्स काम आसान करेंगी। इस वक्त ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 100-150 रु. के अंदर शानदार फूलों के बीज मिल रहे हैं, जिन्हें आप भी गमलों के लिए विकल्प बना सकती हैं। इस आर्टिकल में चेक करें ऐसी ही कुछ डील्स जो काम आसान करेंगी।

गुल मेहंदी के बीज

मीशो पर गुल मेहंदी यानी (Balsamine Rose Flower Seeds) मात्र 78 रु. के प्राइस रेंज में उपलब्ध है। यह एक सीजनल फूल हैं, जिसमें फूल ज्यादातर लाल, सफेद, बैंगनी या अन्य रंगों के होते हैं। इस पैकेट में 25-30 बीज मिलते हैं। यह पौधा काफी तेजी से बढ़ता है और 5-10 दिन में अंकुरण तो फूल आने में 60-70 दिन लगते हैं। साथ ही इसकी लंबाई भी 1-2 फीट तक रहती है। इसे गमले और जमीन में उगाया जा सकता है।

कैसे लगाएं ?

  • 12 इंच ग्रो बैग लें
  • 40% मिट्टी, 30% वर्मीकंपोस्ट और 30% रेत का इस्तेमाल करें
  • बीज को 1 सेंटीमीटर गहराई पर बो दें
  • हर रोज 4-6 घंटे की धूप दिखाएं।
  • मिट्टी हमेशा नम रखें
  • मिट्टी सूखने पर ही पानी दें
  • पौधे 25 दिनों का होने पर हर 15 दिनों में वर्मीकंपोस्ट डालें

ये भी पढ़े- गिफ्ट छोटा था, लेकिन बात बड़ी बन गई ! पति के एक फैसले पर 2 हिस्सों में बंटा सोशल मीडिया

डहलिया के बीज

मीशो पर डहलिया प्लावक से मिक्स बीज मिल रहे हैं, जो अलग-अलग रंगों जैसे लाल, गुलाबी, पीला,सफेद, बैंगनी आदि रंग के होते हैं। यह फूल काफी बड़े और लंबे समय तक खिलते हैं। अगर आप भी चाहती हैं एक बार मेहनत करने के फ्लावर प्लांट लंबे समय तक चले तो इसे चुनना बनता है। कीमत की बात करें तो आप इन 35 मिक्स बीजों की वैरायटी मात्र 79रु. में खरीद सकती हैं।

कैसे लगाएं ?

  • 10 इंच का गमला लें
  • 40% नॉर्मल मिट्टी, 20% कोकोपीट, 10% नदी की रेत लें
  • मिट्टी हमेशा जल निकासी वाली चुनें
  • पौधे को रोजाना 8 घंटे की धूप दिखाएं
  • मिट्टी सूखने पर ही पानी दें
  • 20 दिन बाद वर्मीकम्पोस्ट डालें।
  • 7-15 दिन में अंकुरण आ जाएंगे

ये भी पढ़े- Silver Toe Ring: 2000 रु. में चांदी बिछिया, 67% ऑफ पर दमदार ज्वेलरी डील्स

मॉर्गिंग ग्लोरी बेल

यह पौधा बेलीय प्लांट है, जो खाली दीवारों, छत और मेन डोर के लिए बेस्ट है। यह बहुत तेजी से बढ़ता है। मीशो पर हाईब्रिड ऑर्गेनिक हाई क्वालिटी मॉर्निंग ग्लोरी फ्लावर के 36 बीजों का पैक उपलब्ध है। यह तेजी से चढ़ने वाली बेल हैं, जहां पर नीले, बैंगनी, गुलाबी और सफेद फूल मिलते हैं। इसे ऑनलाइन 87 रु. में खरीदा जा सकता है।

कैसे उगाएं ?

  • बीजों को 4-6 घंटे गुनगुने पानी में भिगो दें
  • 12 इंच का गमला ले
  • मिट्टी में 40% गार्डन सॉइल,30% वर्मीकम्पोस्ट, 20% कोकोपीट और 10% रेत मिलाकर रख दें
  • बीज रो 1-2 सेमी गहराई पर बोकर हल्की मिट्टी से ढक दें
  • बीज बोने के तुरंत बाद स्प्रे से हल्का पानी दें
  • गमले को ऐसी जगह रखें जहां 8 घंटे की धूप आती हो
  • मिट्टी सूखने पर ही वॉटरिंग करें
  • बेल चढ़ाने के लिए जाली, या रस्सी बांध
  • 15-20 दिन में रस्सी का सहारा लें
  • दो महीने में फूल आना शुरू हो जाएंगे

डिस्क्लेमर- इस आर्टिकल में दी गई कीमतें समय-समय पर बदल सकते हैं। खरीदारी से पहले मीशो की वेबसाइट पर जाकर मौजूदा कीमत और ऑफर को कंफर्म जरूर कर लें।