Papaya Stem Natural Straw: प्लास्टिक स्ट्रॉ का इको-फ्रेंडली विकल्प खोज रहे हैं? जानिए पपीते की डंठल से नेचुरल और बायोडिग्रेडेबल स्ट्रॉ बनाने का आसान तरीका, इसे साफ और सैनिटाइज करने की सही विधि, साथ ही इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी सावधानियां।

आपने अक्सर बच्चों को प्लास्टिक की स्ट्रॉ से जूस, नारियल पानी आदि पीते देखा होगा। ये शरीर में माइक्रोप्लास्टिक पहुंचाने का काम कर सकती हैं। वहीं कागज की स्ट्रॉ फट जाती है। आप नैचुरल स्ट्रॉ की तलाश कर रही हैं, तो तो पपीते की डंठल (Papaya Petiole) का यूज कर सकती हैं। पपीते की डंठल खोखली होती है, इसलिए इससे एक नेचुरल और बायोडिग्रेडेबल स्ट्रॉ बनाया जा सकता है। जानिए कैसे सिंपल तरीके से नैचुरल स्ट्रॉ तैयार किया जा सकता है। 

पपीते की डंठल से नैचुरल स्ट्रॉ बनाने की सामग्री

  • ताजा पपीते की पत्ती की मोटी डंठल
  • तेज चाकू या प्रूनर
  • साफ पानी
  • पतली ब्रश या स्ट्रॉ क्लीनर

 सही नाप की डंठल काटे

पपीते की ऐसी पत्ती की मोटी और सीधी डंठल चुनें जो हरी, मजबूत और अंदर से खोखली हो। आप सूखी पत्तियों की डंठल काटने से पहले चेक करें कि कहीं वो सूख तो नहीं गई हैं। अब स्ट्रॉ के साइज 15–20 सेंटीमीटर लंबाई में इसे काट लें।ऊपर और नीचे के दोनों सिरों को सीधा ट्रिम करें।

अंदर की सफाई करें

डंठल के अंदर मौजूद सफेद रेशों को साफ करना जरूरी है। आप इसे पतली ब्रश या स्ट्रॉ क्लीनर हटा सकते हैं। इसके बाद टैप के नीचे या पानी भरे कटोरे में इसे डाल दें। 

और पढ़ें: 4 आसान स्टेप में बनाएं करी पत्ते की हेल्दी चटनी, स्वाद के साथ मिलेंगे कई हेल्थ बेनिफिट्स

 सैनिटाइज करना है जरूरी

सफाई के बाद डंठल को 5–10 मिनट के लिए हल्के नमक वाले पानी या साफ पीने के पानी में रखें। इसे पोछने के बाद ये इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। 

आप इस नैचुरल स्ट्रॉ की मदद से जूस, नारियल पानी, नींबू पानी, शरबत ठंडे पेय आसानी से पी सकते हैं। ध्यान रखें एक बार इस्तेमाल के बाद इसे अच्छी तरह धोकर दोबारा यूज करें। 24 घंटे से ज्यादा नैचुरल स्ट्रॉ स्टोर न करें। प्राकृतिक सामग्री जल्दी खराब हो सकती है। ध्यान रखें कि गर्म चीजे पीने में इसका यूज न करें। पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल और घर पर आसानी से तैयार होने वाला नेचुरल स्ट्रॉ किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता।

और पढ़ें: खाली पेट चाय क्यों नहीं पीना चाहिए? बेड टी पीने वालों के लिए जरूरी खबर!