MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Paper Bag Reuse: पेपर बैग से मिनटों में करें घर की स्मार्ट ऑर्गेनाइजिंग, बिना खर्च मिलेगा कमाल का रिजल्ट

Paper Bag Reuse: पेपर बैग से मिनटों में करें घर की स्मार्ट ऑर्गेनाइजिंग, बिना खर्च मिलेगा कमाल का रिजल्ट

Paper Bag Organization: घर में पड़े पुराने पेपर बैग सिर्फ सामान लाने के काम नहीं आते। जानिए पेपर बैग से घर की स्मार्ट ऑर्गेनाइजिंग के 4 आसान और इको-फ्रेंडली तरीके।

2 Min read
Author : Bimla Kumari
Published : Jul 02 2026, 02:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : chatgpt

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग और ग्रॉसरी के साथ घर में कई पेपर बैग इकट्ठे हो जाते हैं। अक्सर लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से यही पेपर बैग घर को व्यवस्थित रखने में काफी काम आ सकते हैं। महंगे स्टोरेज बॉक्स खरीदने की बजाय आप इनका इस्तेमाल अलग-अलग सामान को सलीके से रखने के लिए कर सकते हैं। आइए जानते हैं 4 आसान तरीके, जिनसे पेपर बैग आपके घर की स्मार्ट ऑर्गेनाइजिंग में मदद करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : gemini

किचन का छोटा-मोटा सामान कैसे रखें व्यवस्थित?

पेपर बैग का इस्तेमाल किचन में मसालों के छोटे पैकेट, स्नैक्स, चाय, कॉफी, नैपकिन या प्लास्टिक बैग्स रखने के लिए किया जा सकता है। बैग को कैबिनेट या शेल्फ में रखकर अलग-अलग चीजों के लिए इस्तेमाल करें। चाहें तो सामने लेबल भी लगा दें, जिससे जरूरत का सामान तुरंत मिल जाए। इससे किचन साफ-सुथरा दिखेगा और सामान भी इधर-उधर नहीं फैलेगा।

35
Image Credit : getty

बच्चों और स्टडी टेबल का सामान रखें?

पेपर बैग में पेन, पेंसिल, क्रेयॉन, नोटबुक, चार्जर, केबल और दूसरे छोटे सामान को अलग-अलग रखा जा सकता है। स्टडी टेबल या वर्क डेस्क पर इन बैग्स को सजाकर रखने से जगह भी कम घिरती है और हर चीज अपनी जगह पर रहती है। बच्चों को भी अपना सामान व्यवस्थित रखने की अच्छी आदत विकसित होती है।

ये भी पढ़ें- स्किन टोन के हिसाब से चुनें नेल पेंट, मिनटों में मिलेगा सैलून जैसा परफेक्ट लुक

45
Image Credit : getty

ड्रेसिंग टेबल और वार्डरोब को कैसे करें ऑर्गेनाइज?

छोटे पेपर बैग हेयर एक्सेसरीज, कॉस्मेटिक्स, ज्वेलरी, बेल्ट, स्कार्फ या मोजों को व्यवस्थित रखने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें ड्रॉअर या अलमारी में अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से रखें। इससे सामान आसानी से मिल जाएगा और वार्डरोब में अव्यवस्था भी नहीं होगी। अगर बैग मजबूत है, तो उसमें छोटे कपड़े भी फोल्ड करके रखे जा सकते हैं।

55
Image Credit : pinterest

पेपर बैग को और उपयोगी कैसे बनाएं?

अगर पेपर बैग को लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसके अंदर कार्डबोर्ड लगाकर उसे मजबूत बना सकते हैं। चाहें तो बाहर रंगीन पेपर, स्टिकर या रिबन से सजाकर उसे आकर्षक लुक दें। नमी वाली जगह पर पेपर बैग रखने से बचें और बहुत भारी सामान रखने की बजाय हल्की चीजों के लिए इस्तेमाल करें। इस तरह पुराने पेपर बैग न सिर्फ वेस्ट कम करेंगे, बल्कि बिना एक्ट्रा खर्च के घर को सही तरीके से रखने का आसान और इको-फ्रेंडली तरीका भी बन जाएंगे।

ये भी पढे़ं- Toxic Makeup: हर ब्यूटी लवर को पता होनी चाहिए टॉक्सिक मेकअप के ये 5 वॉर्निंग साइन 

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

BK
Bimla Kumari
बिमला कुमारी। मीडिया में 7 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर काम कर रही हैं। पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री। लाइफ-स्टाइल, एजुकेशन, धर्म-कर्म के अलावा, राजनीतिक और क्राइम के मुद्दों पर लिखने का अनुभव है। पूर्व में प्रभात खबर के डिजिटल विंग में ये काम कर चुकी हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bridal Payal Silver: जल्द होनी वाली है शादी ? भूल कर भी मिस मत करें ये दुल्हन पायल डिजाइंस
Recommended image2
लहंगा, साड़ी... हर आउटफिट के साथ पहनें तारा सुतारिया से 6 इयररिंग्स
Recommended image3
Toxic Makeup: हर ब्यूटी लवर को पता होनी चाहिए टॉक्सिक मेकअप के ये 5 वॉर्निंग साइन
Recommended image4
स्किन टोन के हिसाब से चुनें नेल पेंट, मिनटों में मिलेगा सैलून जैसा परफेक्ट लुक
Recommended image5
₹100 से कम में बंजारा नोज पिन, ऑक्सीडाइज्ड वर्क पर 7 शानदार डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved