प्रेगनेंसी के दौरान अधिकतर महिलाओं को पेट के निचले हिस्से और जांघों के पास स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं, जो डिलीवरी के बाद और ज्यादा भद्दे लगने लगते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए और इसे कम करने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क : प्रेगनेंसी एक बहुत खूबसूरत फ्रेज होता है। लेकिन इस दौरान महिला के शरीर में कई बदलाव होते हैं। गर्भ में बच्चा होने के कारण उनका पेट फूल जाता है और जब वह बच्चे को जन्म देती है, तो वापस शरीर सिकुड़ जाता है और कोई भी चीज फैलने के बाद जब सिकुड़ती है तो उसमें महीने रेखाएं आ जाती है, जिसे स्ट्रेच मार्क्स कहा जाता है। यह स्ट्रेच मार्क्स बेहद भद्दे लगते हैं और इसे कम करना बहुत मुश्किल काम होता है। ऐसे में लोग न जाने कितने ब्यूटी ट्रीटमेंट और केमिकल्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सके। लेकिन अब आपको केमिकल ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बताते हैं चार ऐसे होममेड तरीके, जिनका इस्तेमाल करके आप स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकते हैं और प्रेगनेंसी के दौरान भी इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि आपको भविष्य में स्ट्रेच मार्क्स ना हो...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एलोवेरा जेल
स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में एलोवेरा काफी मददगार होता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अगर आप हर दिन एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर लगाते हैं, तो जल्द ही आपको इसका असर दिखने लगेगा। इसके लिए आप नहाने के बाद और सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें और इसे ऐसे ही लगा रहने दें। इसे धोने की जरूरत नहीं है।

अंडे और विटामिन ई कैप्सूल
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अंडे और विटामिन ई कैप्सूल काफी फायदेमंद होती है, क्योंकि अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और यह त्वचा को ठीक करने में मदद करता है। वहीं विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 अंडे के सफेद भाग और 2 विटामिन ई कैप्सूल को फेंट लें और इसे ब्रश की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

नारियल और बादाम का तेल
नारियल और बादाम का तेल भी पेट और जांघों के पास डिलीवरी के बाद पड़े स्ट्रेच मार्क्स को दूर कर सकता है। इसके लिए दोनों तेलों को बराबर मात्रा में मिलाकर प्रभावित जगह पर नियमित रूप से नहाने और सोने से पहले मसाज करें।

खीरा और नींबू के रस 
खीरा और नींबू का रस स्ट्रेच मार्क्स को तेजी से कम कर सकता है, क्योंकि नींबू के रस में नेचुरल एसिड होता है जो निशानों को कम करने में मदद करता है, जबकि खीरे का रस त्वचा को ताजा रखने में मदद करता है। आप इन दोनों को बराबर मात्रा में प्रभावित जगह पर लगाएं और करीब 10 मिनट बाद धो लें।

और पढ़ें: सर्दी में संतरा का सेवन करना फायदेमंद, लेकिन क्या डायबिटीज पेशेंट को यह खाना चाहिए या नहीं?

CHILDREN'S DAY 2022: बच्चों के साथ छुट्टी को करना है इंजॉय, तो उनके साथ देखे यह मजेदार शो