MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • आप मां नहीं बन पाएंगी...डॉक्टरों की बातों को नीता अंबानी ने साबित कर दिया था झूठा, ऐसे बनी मदर

आप मां नहीं बन पाएंगी...डॉक्टरों की बातों को नीता अंबानी ने साबित कर दिया था झूठा, ऐसे बनी मदर

रिलेशनशिप डेस्क. देश की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक नीता अंबानी (Nita ambani) को किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं। वो रिलायंस फाउंडेशन, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन और फाउंडर है। इसके साथ वो बेहतरीन मां हैं।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Apr 03 2023, 10:21 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Getty

मुकेश अंबानी (Mukehs amabni) की जीवन संगनी नीता अंबानी (nita ambani) तीन टैलेंटेड बच्चों ईशा, आकाश और अनंत अंबानी की मां हैं। एक मां के रूप में उनकी जर्नी काफी अविश्वसनीय रही हैं। आइए नीचे जानते हैं उनकी मदरहुड जर्नी के बारे में।

27
Image Credit : our own

डॉक्टरों ने कहा आप मां नहीं बन सकती

23 साल की जब नीता अंबानी थी तब डॉक्टरों ने उनसे कहा था कि आप मां नहीं बन पाएगीं। ये सुनकर वो हिल गई थी। हमेशा से मां बनने की ख्वाहिश रखने वाली महिला के लिए यह सुनना कितना मुश्किल भरा होगा। एक लाइफस्टाइल वेबसाइट पर दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब मैं स्कूल में थी तब भी मैं इस शीर्षक पर निबंध लिखती थी,'जब मैं मां बनूंगी।'

37
Image Credit : Instagram

शादी के कुछ साल बाद डॉक्टरों ने दी थी हिलाने वाली जानकारी

नीता अंबानी ने कहा कि शादी के कुछ साल बाद डॉक्टरों ने कहा कि मैं मां नहीं बन सकती। वो बहुत मुश्किल भरा पल था। लेकिन डॉ फिरुजा पारिख की मदद से जुड़वा बच्चों ईशा और आकाश की मां बनी। दोनों आईवीएफ से हुए। जबकि अनंत प्राकृतिक तरीके से हुआ।

47
Image Credit : Getty

नीता अंबानी ने अपने बच्चों को डाउन टू अर्थ बनाया

नीता अंबानी ने इंटरव्यू में बताया कि जब मेरे बच्चे छोटे थे तब मैं उन्हें स्कूल की कैंटीन में खर्च करने के लिए हर शुक्रवार को 5 रुपये देती थी।एक दिन मेरा सबसे छोटा बेटा अनंत बेडरुम में दौड़ता हुआ आया और इसके बदले में 10 रुपए की मांग की। जब मैंने उनसे सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि स्कूल में उनके दोस्तों ने जब भी उन्हें पांच रुपये का सिक्का निकालते हुए देखा तो हंस पड़े, 'तू अंबानी है या भिखारी।'उसने यह भी सुनिश्चित किया कि उसके बच्चे अपनी कॉलेज जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।'

57
Image Credit : Getty

ईशा याद करती हैं, 'मेरी मां काफी सख्त थीं।'

ईशा अंबानी अपनी मां के बारे में बताती हैं कि हमारी मां फुलटाइम मां बनना चाहती थी। बाद में जब हम पांच साल के हुए तो वो काम पर वापस लौट गईं।लेकिन वो अभी भी एक सख्त मां थी।मुझे याद है कि जब भी मां और मेरे बीच लड़ाई होती थी तो हम मुद्दे को हल करने के लिए पापा को फोन करते थे। हम स्कूल बंक करना चाहते थे तो पापा कहते थे यह कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन मां ये करने नहीं देती थी। वो सुनिश्चित करती थी कि हम समय पर खाएं,मेहनत से पढ़ाई करें और साथ ही साथ हमारे खेलने का समय भी लें।

67
Image Credit : our own

अनंत के साथ घटाया वजन

एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया कि बेटे के वजन कम रने के लिए दोस्त बनकर उसे प्रेरित किया। वो बताती हैं कि स्वास्थ्य कारणों से उसे वजन कम करना पड़ा। एक बच्चा वही करता है जो उसकी मां करती है, इसलिए मुझे उसे आहार पर रखते हुए खाते हुए नहीं देखा जा सकता था। इसलिए मैंने अनंत के साथ डाइट पर गई थी। उसने जो भी खाया, मैंने खाया। जब भी वह व्यायाम करता, मैं भी करती।

77
Image Credit : Getty

काम और परिवार को संतुलित करना

ईशा अंबानी बताती हैं कि मेरी मां ने हमें पालने के लिए सबकुछ दिया। लेकिन एक बार जब हम बड़े हो गए, तो मैंने उनके काम और घर को पूरी तरह से संतुलित देखा। उन्हें अलग-अलग तरह से रोल प्ले करते हुए देखा। एक फुलटाइम मां से बिजनेस वूमन तक की भूमिकाएं, मैंने सीखा कि एक महिला के जीवन में प्रत्येक पहलू कितना महत्वपूर्ण हैं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Wrong Partner: बार-बार गलत इंसान ही क्यों चुन लेते हैं आप? साइकोलॉजी ने खोला राज
Recommended image2
Body Count Meaning: गूगल पर भी नहीं मिलेगा इसका असली मतलब, जानिए क्यों ट्रेंड में है ये शब्द
Recommended image3
Aanchal Peena Rasam: IPS दूल्हे ने शादी से पहले निभाई अनोखी रस्म, ‘मां का दूध’ पीकर लिया आशीर्वाद
Recommended image4
प्रेमिका संग बिस्तर पर था पति, अचानक पहुंच गई पत्नी, फिर जो हुआ...WATCH VIDEO
Recommended image5
Live-in Relationship: 'शादीशुदा मर्द के साथ लिव-इन में रहना अपराध नहीं', हाईकोर्ट ने क्या कहा...
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved