Cheating In Relationship: किसी के साथ रिश्ते में रहकर दूसरे के साथ फिजिकल हो जाना, आमतौर पर गलत माना जाता है। लेकिन दीपिका पादुकोण के बाद काजोल, ट्विंकल खन्ना दोनों इसे पाप नहीं मानती हैं। आइए जानते हैं, उनकी राय और रिश्ते पर इसका क्या असर होता है।
Is Cheating Not Deal breaker: किसी भी रिश्ते में धोखा मिलने का बाद उसका शेप पहले की तरह नहीं होता है। ऐसा आमतौर पर लोग मानते हैं। खासकर जब बात फिजिकल रिलेशनशिप की हो तो। लेकिन बॉलीवुड के कई हीरोइनों का फिजिकल इंफिडेलिटी (शारीरिक बेवफाई) को लेकर दिए गए बयान के बाद बहस तेज हो गई है, जिसमें उन्होंने ये कहा कि फिजिकल इंफिडेलिटी डील ब्रेकर नहीं होता है।
काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘Two Much with Kajol and Twinkle’ में बेवफाई को लेकर बातचीत हुई। जिसमें करण जौहर, काजोल और ट्विंकल खन्ना ने फिजिकल इंफिडेलिटी को इमोशनल चीटिंग से बड़ा नहीं माना। उनका मानना है कि इमोशनल चीटिंग ज्यादा बुरी होती है, शारीरिक बेवफाई से। हालांकि जाह्नवी कपूर इसके पक्ष में नजर नहीं आईं। उन्होंने कहा कि मेंटली या फिजिकली दोनों ही बेवफाई गलत है। दोनों ही रिश्ता तोड़ने वाला है।
कई बार हालात ऐसे पैदा हो जाते हैं-दीपिका पादुकोण
कुछ वक्त पहले दीपिका पादुकोण ने भी ‘चीटिंग’ और infidelity पर अपनी राय रखी थी। इनका नजरिया भी कुछ ऐसा ही था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि कई बार लोग अपने हालात की वजह से फैसले लेते हैं। हम सबको इस तरह सिखाया गया है कि बेवफाई एक पाप है। लेकिन अगर आप किसी थेरेपिस्ट की तरह सोचें, तो समझ आएगा कि किसी ने ऐसा क्यों किया। तब नजरिया बदल जाता है। उनके मुताबिक ये मुद्दा इतना आसान नहीं है कि बस कह दें, ‘मैं चीटिंग बर्दाश्त नहीं कर सकती।’ इसमें कई फैक्टर्स होते हैं जो हर किसी के लिए अलग होते हैं।'
दीपिका ने माना था कि रणवीर सिंह के साथ डेट के वक्त वो किसी और से भी मिल रही थीं। कॉफी विद करण शो में उन्होंने रणवीर सिंह के सामने ही इस बात को कबूला था कि जब मैं रणवीर को डेट कर रही थी, तब मैं दूसरों से भी मिली थी। लेकिन मेंटली और इमोशनली मैं रणवीर से ही जुड़ी थी। एक्ट्रेस के इस बयान पर खूब विवाद भी हुआ था।
फिजिकल इंफिडेलिटी का रिश्ते पर क्या असर होता है?
भले ही बॉलीवुड की हीरोइनों का फिजिकल इंफिडेलिटी को लेकर अलग नजरिया हो। लेकिन आम जिंदगी में ये कई बार रिश्ते टूटने की वजह बनती है। फिजिकल इंफिडेलिटी यानी शारीरिक बेवफाई किसी भी रिश्ते पर गहरा और लंबे समय तक असर डालती है। जब कोई पार्टनर शारीरिक रूप से वफादार नहीं रहता, तो यह सिर्फ विश्वास का नहीं, बल्कि इमोशनल कनेक्शन का भी टूटना होता है।
भरोसे की दीवार टूट जाती है
किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास पर टिकी होती है। जब पार्टनर शारीरिक रूप से धोखा देता है, तो वह भरोसा लगभग असंभव हो जाता है- जिससे रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है।
और पढ़ें: पार्टनर की ये गंदी आदत बन गई रोमांस की दुश्मन! लड़की बोली-अब इंटिमेसी का मन नहीं करता
इमोशनल दूरी बढ़ती है
फिजिकल चीटिंग के बाद अक्सर एक पार्टनर को गुस्सा, शर्म या अपराधबोध महसूस होता है, जबकि दूसरा खुद को अपर्याप्त या कमतर समझने लगता है। इससे इमोशनल कनेक्शन धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।
मानसिक तनाव और असुरक्षा
ऐसे रिश्तों में चिंता, डिप्रेशन और ओवरथिंकिंग बढ़ जाती है। धोखा खाने वाला पार्टनर हर चीज़ में शक करने लगता है, जिससे मानसिक शांति खत्म हो जाती है।
अगर सुधार की कोशिश हो, तो समय लगता है
कुछ कपल्स थेरेपी या माफ करने के जरिए रिश्ता बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन ट्रस्ट दोबारा बनाना बहुत मुश्किल होता है। इसमें समय, ईमानदारी और खुलापन सबसे जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: AI की मदद से महिला ने 8 साल की शादी तोड़ दी, 5 स्टेप में प्लान आया काम
