- Home
- Lifestyle
- Relationship
- Valentine's Day 2023: प्रेम का रंग लाल क्यों...नीला पीला गुलाबी क्यों नहीं, आइए जानते हैं
Valentine's Day 2023: प्रेम का रंग लाल क्यों...नीला पीला गुलाबी क्यों नहीं, आइए जानते हैं
रिलेशनशिप डेस्क. 14 फरवरी वैलेंटाइन डे आज फिजाओं में प्यार की खुशबू महसूस हो रही है। प्रेमी जोड़े इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लाल रंग में रंग गए हैं। प्यार और स्नेह जताने वाले इस दिन में लाल रंग की ही इतनी अहमियत क्यों होती है आइए जानते हैं।

रेड कलर यानी लाल रंग प्यार, जुनून और इच्छा से जुड़ा हुआ है। यह स्ट्रॉग फीलिंग को जन्म देता है। सदियों से वैलेंटाइन डे पर इस रंग का इस्तेमाल होता आया है। रेड कलर के ड्रेस, रेड रोज, रेड केक, रेड बैलून और ना जाने क्या-क्या...वैलेंटाइन डे (Valentines Day 2023) सेलिब्रेट करने के लिए कपल्स रेड कलर को ही अहमियत देते हैं।

दरअसल, लाल रंग हमारे जीवन का सबसे खुशहाल और शुभ रंग माना जाता है। दिल, गुलाब, शादी के कपड़े, कामदेव जो धनुष और तीर के साथ होते हैं इन तमाम तस्वीरों को रेड कलर में दिखाया जाता है। यह सब प्यार के प्रतीक होते हैं। लेकिन लाल रंग को प्यार का रंग क्यों माना जाता है? इसके पीछे कई वजहें हैं।
प्यार और एहसास का मामला दिल से जुड़ा होता है। दिल को अक्सर चमकदार लाल रंग यानी रेड कलर के रूप में चित्रित किया जाता है। इस वजह से लाल रंग को प्यार का शक्तिशाली प्रतीक बनाने में मदद की है।
लाल रंग को इच्छा और जुनून से जोड़ा जाता है। यह बोल्ड और आत्मविश्वास से भरा रंग कहा गया है। यह उत्साह और ऊर्जा की भावना को प्रेरित करता है। अगर हम किसी को लाल रंग पहने हुए देखते हैं तो अंदर से एक तीव्र भावना जगती है। इसी वजह से वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करने के लिए इस रंग को चुना गया है।
इतना ही नहीं कई कल्चर में रेड कलर को लकी माना जाता है। कहा जाता है इस रंग को पहनने वालों के लिए सौभाग्य यानी लक लाता है। यूनानियों और इब्रानियों ने लाल रंग को प्रेम का प्रतीक माना। 13वीं शताब्दी की फ्रांसीसी कविता थी जिसे रोमन डे ला रोज़ (द रोमांस ऑफ़ द रोज़) कहा जाता था। यह कविता लेखक द्वारा एक बंद बगीचे में लाल गुलाब की खोज के बारे में थी, जो उस महिला की खोज का प्रतीक है जिसे वह प्यार करता है।
लाल रंग पूरी दुनिया में चाहे वो संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, एशिया हो हर जगह इसे प्यार और स्नेह का ही पर्याय माना जाता है। इसलिए वैलेंटाइन डे के लिए यह सही ऑप्शन है। यह रंग प्रेम की शक्ति और सुंदरता का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए वैलेंटाइन डे पर इस रंग में रंग जाइए।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.