MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Snake Safety Monsoon Tips: सांप घर के आसपास नहीं भटकेंगे? बारिश के लिए 10 सेफ्टी टिप्स

Snake Safety Monsoon Tips: सांप घर के आसपास नहीं भटकेंगे? बारिश के लिए 10 सेफ्टी टिप्स

Snake Safety During Rainy Season : बारिश के मौसम में सांपों का दिखाई देना नॉर्मल नहीं है, लेकिन सही सावधानियां अपनाकर जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जानें 10 बेस्ट टिप्स जिससे सांप आपके घर से दूर रहेंगे।

3 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Jul 03 2026, 12:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Snake Safety Monsoon Tips: सांप घर के आसपास भी नहीं भटकेंगे? बारिश के लिए 10 सेफ्टी टिप्स
Image Credit : AI Meta

Snake Safety Monsoon Tips: सांप घर के आसपास भी नहीं भटकेंगे? बारिश के लिए 10 सेफ्टी टिप्स

बारिश का मौसम जहां हरियाली और ठंडक लेकर आता है, वहीं इस दौरान सांपों के घरों, खेतों और बगीचों के आसपास दिखाई देने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। भारी बारिश के कारण जब सांपों के बिलों में पानी भर जाता है, तो वे सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में बाहर निकलते हैं। ऐसे में लोग अक्सर घबरा जाते हैं और तरह-तरह के घरेलू उपाय अपनाने लगते हैं। सांपों से बचाव का सबसे सेफ और इफेक्टिव तरीका है कि घर और उसके आसपास का एनवायरमेंट ऐसा रखा जाए, जहां उन्हें छिपने या खाना मिलने की संभावना कम हो। जानें 5 ऐसे सेफ्टी ट्रिक, जो मानसून के दौरान जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
घर के बाहर लगी लाइट्स और पेट्स फूड पर दें ध्यान
Image Credit : AI Meta

घर के बाहर लगी लाइट्स और पेट्स फूड पर दें ध्यान

घर के बाहर लगी लाइट्स पर ध्यान दें

रात में तेज सफेद लाइट्स कई कीड़ों को अट्रैक्ट करती हैं। कीड़े आने पर उन्हें खाने के लिए मेंढक और छिपकलियां आती हैं, और इन्हीं छोटे जीवों की मौजूदगी सांपों को भी आकर्षित कर सकती है। इसलिए एंट्रेंस के आसपास वार्म LED या मोशन सेंसर लाइट्स का इस्तेमाल करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

डॉग और कैट फूड रातभर बाहर न छोड़ें

अगर आप पालतू जानवरों को बाहर खाना देते हैं, तो रातभर बर्तन बाहर न रखें। बचा हुआ खाना चूहों और दूसरे छोटे जीवों को आकर्षित कर सकता है, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से सांप आने का जोखिम बढ़ सकता है।

36
गार्डन की सफाी और पानी निकासी
Image Credit : Gemini AI

गार्डन की सफाी और पानी निकासी

बारिश जल निकासी साफ रखें

मानसून में बंद नालियां और पानी जमा होने वाली जगहें मेंढकों और अन्य छोटे जीवों की संख्या बढ़ा सकती हैं। अच्छी ड्रेनेज व्यवस्था सिर्फ मच्छरों ही नहीं, बल्कि सांपों के लिए अवेलेबल भोजन सोर्स भी कम करने में मदद करती है।

गार्डन में लकड़ी या पत्थरों का ढेर सीधे जमीन पर न रखें

अगर आपको लकड़ी, ईंट या टाइल्स स्टोर करनी हों, तो उन्हें जमीन से 6–8 इंच ऊंचे स्टैंड या पैलेट पर रखें। इससे नीचे छिपने की जगह कम बनती है और देखरेख करना भी आसान होता है।

46
बारिश के बाद गमलों और पेड़ों की सफाई
Image Credit : AI

बारिश के बाद गमलों और पेड़ों की सफाई

बारिश के बाद गमलों की ट्रे और स्टोरेज एरिया जरूर चेक करें

बारिश के बाद बड़े गमलों के पीछे, स्टोरेज रैक, वॉटर टैंक और कम इस्तेमाल होने वाले कोनों में बिना देखे हाथ न डालें। पहले टॉर्च की मदद से निरीक्षण करें।

फलदार पेड़ों के नीचे गिरे फल तुरंत हटाएं

गिरे हुए फल चूहों और अन्य छोटे जानवरों को अट्रैक्ट कर सकते हैं। यदि आपके घर में अमरूद, आम, जामुन या पपीते का पेड़ है, तो गिरे हुए फलों को नियमित रूप से साफ करें।

56
घर की इन चीजों की करें जांच
Image Credit : AI Generated

घर की इन चीजों की करें जांच

बारिश में रबर के गमबूट पहनें

अगर आप खेत, बगीचे या घनी झाड़ियों में काम करते हैं, तो खुले चप्पल की बजाय ऊंचे रबर के गमबूट पहनना अधिक सुरक्षित रहता है। इससे कई प्रकार के कीड़ों और संभावित सांप के काटने का जोखिम कम हो सकता है।

पाइप, मीटर बॉक्स और AC आउटडोर यूनिट की जांच करें

पानी की पाइपलाइन, बिजली के मीटर बॉक्स और AC की आउटडोर यूनिट के आसपास अक्सर ठंडी और सेफ जगह बन जाती है। मानसून में इन जगहों की समय-समय पर जांच करना अच्छी आदत है।

66
सांप भगाने के लिए पहले से रहें सावधान
Image Credit : AI image

सांप भगाने के लिए पहले से रहें सावधान

इमरजेंसी नंबर पहले से सेव रखें

अपने मोबाइल में स्थानीय वन विभाग, स्नेक रेस्क्यू टीम या नगर निगम का नंबर पहले से सेव रखें। आपात स्थिति में घबराहट की बजाय तुरंत मदद मिल सकती है।

"सांप भगाने" वाले केमिकल्स या चमत्कारी प्रोडक्ट्स से सावधान रहें

बाजार में मिलने वाले कई "Snake Repellent" प्रोडक्ट्स के दावों के पीछे मजबूत वैज्ञानिक प्रूफ नहीं होते। ऐसे प्रोडक्ट पर पूरी तरह निर्भर रहने की बजाय घर की सफाई, रखरखाव और एक्सपर्ट गाइडेंस को प्राथमिकता दें।

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
मानसून

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ट्रेंड में हैं गोल्ड सुई धागा झुमका डिजाइन्स, देखें 6 एलिगेंट कलेक्शन
Recommended image2
स्कूल टीचर के प्रोफेशनल लुक को परफेक्ट बनाएंगे 6 चेक ब्लाउज डिजाइन
Recommended image3
Haldi Halwa Recipe: मानसून में बनाएं राजस्थान का फेमस हल्दी का हलवा, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का खजाना
Recommended image4
सावन की हरी चूड़ियों के साथ पहनें 5 गोल्डन बेंटेक्स कंगन डिज़ाइन
Recommended image5
Shiva Puja Plants: भगवान शिव की पूजा के लिए आज ही लगा लें ये 5 पवित्र पौधे, सावन में आएंगे काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved