अक्सर लड़कियों को आपने देखा होगा कि वह गूगल पर अलग-अलग चीजें डालकर सर्च करती रहती हैं, लेकिन किसी को बताती नहीं है कि वह क्या सर्च कर रही है? तो चलिए हम आपको बताते हैं लड़कियों द्वारा सबसे ज्यादा सर्च की गई पांच चीजें।

लाइफस्टाइल डेस्क : गूगल हमारी जिंदगी का एक ऐसा अभिन्न हिस्सा बन गया है, जिसके बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। कुछ भी सर्च करना हो चाहे काम से रिलेटेड, घर से रिलेटेड फैशन, बच्चों या किसी और विषय पर भी हम सबसे पहले गूगल करते हैं. ऐसे में अधिकतर लोगों का सवाल रहता है कि लड़कियां अपने फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप पर गूगल में सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं? तो चलिए आज आपके कंफ्यूजन को दूर करता है और आपको बताते हैं कि लड़कियां कौन सी पांच इस गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च करती हैं... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कहते हैं आंकड़े 
एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 15 करोड़ इंटरनेट यूजर्स गूगल का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें 40% महिलाएं होती हैं, जो गूगल पर ब्यूटी टिप्स से लेकर जॉब रिलेटेड चीजें तक खूब सर्च करती हैं. आइए हम आपको बताते हैं टॉप फाइव मोस्ट सर्च गूगल हिस्ट्री.

करियर 
रिपोर्ट के अनुसार गूगल पर लड़कियां सबसे ज्यादा अपने करियर से जुड़ी जानकारी सर्च करती हैं। जिसमें बेस्ट कॉलेजों के नाम, बेस्ट कोर्स, एग्जाम, एग्जाम रिजल्ट, जॉब अपॉर्चुनिटी, गवर्नमेंट जॉब्स, आदि शामिल होती हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग 
गूगल लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों में ऑनलाइन शॉपिंग भी है। यह तो हम सभी जानते हैं कि लड़कियों को शॉपिंग बहुत पसंद होती है और वह अपने फोन में गूगल पर सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग में सेल और डिस्काउंट से जुड़ी जानकारी सर्च करती हैं।

ब्यूटी टिप्स 
महिलाओं को सुंदर दिखने, सजने सवरने का बहुत शौक होता है। ऐसे में गूगल पर अधिकतर महिलाएं ब्यूटी नुस्खे तलाशती हैं, जिसमें d.i.y. नुस्खे, गोरा होने के तरीके, घर में वैक्सिंग कैसे की जाए और चेहरे पर किन घरेलू चीज का इस्तेमाल किया जाए यह सारी चीजें शामिल होती हैं।

लेटेस्ट फैशन 
फैशन आए दिन बदलता रहता है। कभी कोई चीज ट्रेंड में आती है तो कभी कोई और ऐसे में लड़कियां अपने फोन में फैशन ट्रेंड्स और डिजाइन से जुड़े कई सारे वीडियो देखती है। जिसमें ड्रेस, होम डेकोर, रंगोली डिजाइन, मेहंदी डिजाइन, फैशन टिप्स आदि शामिल होता है।

रोमांटिक गाने 
लड़कियों की प्ले लिस्ट में रोमांटिक गाने भी जरूर होते हैं, जो गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। इसमें लड़कियां अरिजीत सिंह से लेकर श्रेया घोषाल तक के गानों को सेलेक्ट करती हैं।

और पढ़ें: पत्नी से अलग होने के बाद हनी सिंह की लाइफ में आई ये लड़की, हॉटनेस और फैशन में कई अदाकारों को देती हैं मात

शादी की तैयारी छोड़ अपने पालतू जानवर को खाना खिलाने में जुटी यह दुल्हन, वायरल हुआ इमोशनल वीडियो