Travel Gadgets 5 Best for Easy Vacation Trip: अगर आप चाहते हैं कि आपकी अगली वेकेशन बिना किसी परेशानी के यादगार बने, तो इन 5 ट्रैवल गैजेट्स को पहले से खरीद लें। ये छोटे लेकिन बेहद उपयोगी गैजेट आपकी जर्नी को आसान, सेफ और ज्यादा कंफर्टेबल बनाने में मदद करेंगे।
छुट्टियों का प्लान बनाते समय ज्यादातर लोग कपड़े, टिकट और होटल की तैयारी तो कर लेते हैं, लेकिन कुछ स्मार्ट ट्रैवल गैजेट्स साथ रखना भूल जाते हैं। ये छोटे-छोटे गैजेट आपकी जर्नी को न सिर्फ आसान बनाते हैं, बल्कि समय बचाने, मोबाइल चार्ज रखने और सामान को सेफ रखने में भी मदद करते हैं। अगर आप जल्द ही किसी वेकेशन पर जाने वाले हैं, तो इन 5 ट्रैवल गैजेट्स को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। ट्रैवल गैजेट खरीदते समय हमेशा अच्छी बिल्ड क्वालिटी, हल्का वजन और भरोसेमंद ब्रांड सिलेक्ट करें। ऐसे गैजेट चुनें जो कम जगह घेरें और एक से ज्यादा काम कर सकें। अगर आप फ्लाइट से ट्रैवल कर रहे हैं, तो पावर बैंक की क्षमता एयरलाइन के नियमों के अनुसार ही चुनें। साथ ही, खरीदने से पहले वारंटी और कस्टमर रिव्यू भी जरूर देखें।

फास्ट चार्जिंग पावर बैंक
ट्रिप के दौरान सबसे बड़ी परेशानी मोबाइल की बैटरी खत्म होना होती है। ऐसे में एक 10,000mAh या 20,000mAh का फास्ट चार्जिंग पावर बैंक आपके बेहद काम आएगा। इससे आप मोबाइल, स्मार्टवॉच, वायरलेस ईयरबड्स और अन्य छोटे डिवाइस आसानी से चार्ज कर सकते हैं। लंबी ट्रेन या फ्लाइट यात्रा में यह गैजेट काफी उपयोगी साबित होता है।
और पढ़ें - भारी बारिश में बर्बाद हो जाएगी पहाड़ों की ट्रिप! निकलने से पहले IMD का ये नया अलर्ट देख लें
यूनिवर्सल ट्रैवल एडॉप्टर
अगर आप किसी दूसरे राज्य या विदेश यात्रा पर जा रहे हैं, तो यूनिवर्सल ट्रैवल एडॉप्टर साथ रखना बेहद जरूरी है। इसमें अलग-अलग प्लग टाइप और कई USB पोर्ट मिल जाते हैं, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। यह छोटा-सा गैजेट आपके बैग में ज्यादा जगह भी नहीं घेरता है।

डिजिटल लगेज वेट मशीन
एयर ट्रैवल करने वालों के लिए डिजिटल लगेज स्केल काफी काम की चीज है। इससे आप घर पर ही अपने बैग का वजन चेक कर सकते हैं और एयरपोर्ट पर एक्स्ट्रा बैगेज चार्ज देने से बच सकते हैं। यह हल्का और पोर्टेबल गैजेट ट्रॉली बैग के साथ आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
और पढ़ें - Baby Girl Footwear: बेबी गर्ल के लिए सैंडल डिजाइन, अंडर-500 में खरीदें फैंसी फुटवियर
ट्रैवल ऑर्गेनाइजर और केबल पाउच
मोबाइल चार्जर, USB केबल, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, पावर बैंक और ईयरफोन जैसी छोटी-छोटी चीजें अक्सर बैग में इधर-उधर हो जाती हैं। ट्रैवल ऑर्गेनाइजर पाउच इन सभी एक्सेसरीज़ को एक जगह बैलेंस रखता है, जिससे जरूरत पड़ने पर सामान तुरंत मिल जाता है और बैग भी साफ-सुथरा रहता है।
ब्लूटूथ ट्रैकर
अगर आपका बैग, चाबी या वॉलेट बार-बार खो जाता है, तो ब्लूटूथ ट्रैकर एक स्मार्ट ऑप्शन है। इसे बैग या सामान के साथ लगाकर मोबाइल ऐप की मदद से उसकी लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या होटल में यह गैजेट काफी राहत देता है।
