Anklet Styling Tips: वेस्टर्न आउटफिट के साथ एंकलेट (पायल) कैसे स्टाइल करें? जींस, शॉर्ट ड्रेस, डेनिम शॉर्ट्स, हाई हील्स और को-ऑर्ड सेट के साथ एंकलेट पहनने के 4 ट्रेंडी तरीके जानें। इन आसान फैशन टिप्स से आपका कैजुअल और पार्टी लुक दोनों बनेंगे ज्यादा स्टाइलिश।
एंकलेट या पायल सिर्फ साड़ी, लहंगे या सूट के साथ ही अच्छी नहीं लगती बल्कि वेस्टर्न आउटफिट की शान भी बढ़ाती है। पायल को ट्रेडिशनल तरीके से पहना बंद कर दें। आप कुछ शानदार तरीके से वेस्टर्न आउटफिट के साथ पायल स्टाइल कर सकती हैं। ऐसा लुक आप कॉलेज से लगाकर आउटिंग के लिए चुन सकती हैं। आइए जानते हैं कि वेस्टर्न आउटफिट के साथ पायल स्टाइल कैसे की जाए?
एंकल-लेंथ जींस के साथ मिनिमल चेन एंकलेट

आप क्रॉप या फिर एंकल लेंथ जींस पहन रही हैं, तो उसके साथ हैवी पायल पहनने के बजाय सिल्वर या फिर गोल्ड प्लेटेड पतली चेन वाली पायल पहनें। और पायलों में बीड्स डिजाइन या ब्लैक मोती काफी खूबसूरत लगेंगे। ऐसे आपका कैजुअल लुक स्टाइलिश लगेगा और स्नीकर्स, लोफर या फिर फ्लैट्स के साथ चेन एंकलेट खूब जमेंगी।
डेनिम शॉर्ट्स और सैंडल के साथ बीची लुक

गोल्ड प्लेटेड पायल को डेनिम शॉर्ट, क्रॉप टॉप और स्ट्रैपी सैंडल के साथ आसानी से पहन सकते हैं। इसमें बॉल लटकन से लेकर कॉइन लटकन बेहद खूबसूरत दिखाई देंगे। चाहे तो इसमें सिल्वर लुक चुनें। आपको हल्के और भारी दोनों ही डिजाइन में ऐसी एंकलेट मिल जाएंगी।
शॉर्ट ड्रेस के साथ लेयर्ड एंकलेट

मिनी या नी-लेंथ ड्रेस के साथ आपको चेन एंकलेट के बजाय लेयर्ड एंकलेट पहननी चाहिए। इससे पैर थोड़े भरे दिखने हैं और ये स्टाइलिश भी लगती हैं। आप चाहे तो स्टार लटकन, बॉल लटकन वाली लेयर्ड एंकलेट ट्राय कर सकती हैं।
सिंगल स्टेटमेंट एंकलेट
ऑफिस या स्मार्ट कैजुअल लुक के लिए सिंगल स्टेटमेंट एंकलेट गर्ल्स के बीच खूब पसंद की जाती है। जब आप एंकल-लेंथ ट्राउजर या को-ऑर्ड सेट के साथ फैशनेबल डिटेल जोड़ती हैं, तो हर किसी नजर पैरों में आकर ही अटक जाएगी। आप स्टोन एकलेंट या सिल्वर चेन एंकलेट पहन सकती हैं।
और पढ़ें: चिकनकारी कुर्ता सेट 500 रु. के अंदर, उमस भरी गर्मी में रखेंगे आपको कूल
Q1. क्या वेस्टर्न आउटफिट के साथ पायल पहन सकते हैं?
हां, पायल को जींस, शॉर्ट ड्रेस, स्कर्ट, को-ऑर्ड सेट और हाई हील्स जैसे वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ पहनकर स्टाइलिश लुक क्रिएट किया जा सकता है।
Q2. वेस्टर्न लुक के लिए किस तरह की एंकलेट सबसे अच्छी रहती है?
आप वेस्टर्न लुक के साथ मिनिमल चेन, लेयर्ड एंकलेट, पर्ल, चार्म, स्टोन एंकलेक के ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन खरीद सकती हैं।
Q3. एंकलेट पहनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
एंकलेट के साथ ऐसे फुटवियर पहनें, जिससे एंकल साफ दिखें।
और पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बेस्ट पर्ल जूलरी लुक्स, जिन्हें आप भी कर सकती हैं रीक्रिएट
