X पर एक महिला की भावी पति के लिए लंबी चेकलिस्ट वायरल हो गई है। इसमें ₹2 लाख मासिक आय, 6'0" हाइट और 24x7 लोकेशन शेयर करने जैसी शर्तें हैं। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर रिश्तों में उम्मीदों को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।
Husband Checklist: अपने होने वाले पति के लिए एक लड़की की लंबी-चौड़ी चेकलिस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बहस का नया मुद्दा बन गई है। इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने अपनी राय दी है और रिश्तों में उम्मीदों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। वेदिका नाम की एक X यूजर, जिनका हैंडल @Crushtology_ है, ने यह पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपने होने वाले पति में वे सारी खूबियां गिनाईं, जिनसे वो कोई समझौता नहीं कर सकतीं। पोस्ट के आखिर में उन्होंने पूछा कि ऐसा लड़का उन्हें कहां मिलेगा?

वायरल X पोस्ट पर एक नजर
“मैं सिर्फ ऐसे आदमी से शादी करूंगी जो…
- वर्जिन हो
- महीने में कम से कम 2 लाख कमाता हो
- नैचुरली हैंडसम हो
- हाइट 6’0” हो
- खाना बनाना जानता हो
- महिलाओं से नफरत न करता हो
- सोशल मीडिया इस्तेमाल न करता हो
- उसकी कोई महिला दोस्त न हो
- कहीं भी जाने से पहले इजाजत ले
- अपनी लाइव लोकेशन 24×7 शेयर करे
- मुझे विदेश घुमाने ले जाए
मुझे ऐसा आदमी कहां मिलेगा?”
इंटरनेट ने लोगों ने क्या-कुछ कहा..
यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और हजारों यूजर्स ने उम्मीदों की इस लंबी लिस्ट पर अपनी राय दी। एक यूजर ने लिखा, "भीख मांगने की बजाय, पहले अपनी कीमत और काबिलियत दिखाओ। तुम्हारे जैसी औरत की किसी को क्या जरूरत है? तुम्हारी लालच एक पत्नी के नकाब के पीछे छिपी जोंक को दिखाती है। (पुरुषों, सावधान रहें)"
एक और ने कमेंट किया, "तुम्हें पति नहीं चाहिए। तुम्हें एक वर्जिन ATM, 6 फुट का बॉडीगार्ड, पर्सनल शेफ, GPS-ट्रैक्ड नौकर, विदेश यात्रा का स्पॉन्सर और बिना किसी सोशल लाइफ वाला आदमी चाहिए।"
कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। किसी ने बस इतना कहा, “तुम्हारी उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, दोस्त।” एक और ने चुटकी ली, "इतनी लंबी चेकलिस्ट है, लगता है पति नहीं, कस्टम-मेड AI ऑर्डर करना है।" एक दूसरे यूजर ने सलाह दी कि उम्मीदें दोनों तरफ से होनी चाहिए। उन्होंने लिखा, "इसके लिए लड़की को भी वैसा ही होना पड़ेगा। आप जैसा दोगे, वैसा ही पाओगे।"
