एक जींस की कीमत कितनी हो सकती है, ज्यादा से ज्यादा आपकी सोच एक लाख के करीब जा सकती हैं। चलिए इसे थोड़ा और आगे ले जाकर 10 लाख तक कर देते हैं। इससे ज्यादा महंगी जींस तो हो नहीं सकती है। लेकिन फिर ये फटी-पुरानी जींस 94 लाख में क्यों बिकी, दाम सुनकर ही दिमाग घूम रहा है ना। तो चलिए बताते हैं इसके पीछे की स्पेशल रिजन।

लाइफस्टाइल डेस्क. ना तो इस जींस में हीरे और जवाहरात जड़े हैं और ना ही यह जींस ब्रांडेड है। फिर क्या वजह है कि इस जींस को 94 लाख रुपए देकर किसी ने खरीदा। सबसे बड़ी बात कि इस जींस को ना तो आप पहन सकते हैं और ना ही धो सकते हैं। इसका इस्तेमाल भी किसी तरह से नहीं किया जा सकता है। तो फिर इसकी कीमत हमारे आपके कई सालों की कमाई के बराबर कैसे हुआ। तो चलिए बेकार सी दिखने वाली इस जींस की स्पेशल खासियत बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, इस जींस को खास बनाता है इसकी उम्र। फटे-पुराने दिखने वाले इस जींस की उम्र इतनी पुरानी है जितनी हम और आप सोच भी नहीं सकते हैं। एंटिक होने की वजह से इस जींस की कीमत 94 लाख है। यह दुनिया की सबसे पुराना जींस माना जा रहा है। अमेरिका में इस जींस की नीलामी की गई। दुनिया की सबसे पुरानी जींस मानकर किसी ने इसे 1.14 लाख डॉलर (करीब 94.20 लाख रुपये) में खरीद लिया। जितनी बार अमाउंट का जिक्र हो रहा, उतनी बार झटका महसूस कर रहे होंगे। 5 बटन वाले सफेद रंग की इस जींस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 1857 के तूफान में डूबे एक जहाज के ट्रंक से यह जींस मिली हैं। सैकंडों साल पानी में रहने के बाद भी यह जींस गला या खराब नहीं हुआ। 

जहाज के मलबे में मिली जींस

जर्मन-अमेरिकी कारोबारी लेवी स्ट्रॉस को आधिकारिक तौर पर सबसे पहले जींस बनाने वाला माना जाता है। उनकी लेवी स्ट्रॉस एंड कंपनी की पहली जींस 1873 में आधिकारिक तौर पर बनी थी। जबकि यह जींस उससे भी पुरानी है। यह आधिकारिक जींस बनने से 16 साल पहले की है। हालांकि यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि इस जींस को किसने बनाया। 12 सितंबर 1857 में तूफान में वो जहाज डूबा था जिसमें से यह जींस मिली है।

लिवाइस की एक जोड़ी जींस बिकी 62 लाख में

बता दें कि इससे पहले लिवाइस (Levi's) की एक जोड़ी जींस 62 लाख रुपये में बिकी थी। यह 1880 में अमेरिका में मौजूद निर्जन खदान में मिली थी। जिसकी वजह से इस जींस की नीलामी 62 लाख रुपए में हुई थी।

और पढ़ें:

उम्र और लिंग की दीवार तोड़ पहले शादी की, अब 2 साल बाद तलाक लेकर अलग हुए ये स्टार गे कपल

पहले नाबालिग छात्र को भेजी न्यूड फोटो, फिर कार में फीमेल टीचर ने उसके साथ किया 'डर्टी काम'