मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक तांत्रिक पर आरोप हो कि उसने एक 9वीं के छात्र को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले बच्चे की एक आंख फोड़ी, फिर उसका एक कान भी काट दिया।


मुरैना (मध्य प्रदेश). डिजिटल इंडिया में भी लोग अंधविश्वास में बुरी तरह से जकड़े हुए है। इसका फायदा उठाकर तांत्रिक झाड़-फूंक के बहाने लोगों की जान तक ले लेते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। जहां तांत्रिक एक 14 साल के बच्चे की बलि चढ़ा दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चे की पहले आंख फोड़ी, फिर काटा दिया कान
दरअसल, यह वारदात मुरैना जिले के डोंडरी गांव में हुई है। जहां तांत्रिक भीमसिंह जोशी पर आरोप है कि उसने 9वीं के छात्र अंशुल गुर्जर का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी। आरोपी ने पहले नाबालिग की एक आंख फोड़ी फिर इसके बाद उसका एक कान काट दिया।

 बीजासेन माता मंदिर पर करता था झाड़-फूंक 
गांवावालों ने बताया कि आरोपी भीमसिंह नि:संतान दंपतियों व भूत-बाधा का इलाज करने के दावा करता था। वह करीब 6 साल से गांव के बीजासेन माता मंदिर पर झाड़-फूंक करता था। इसी वजह से कुछ सालों पहले उसको गांव से निकाल दिया गया था। लेकिन वह कुछ दिन बाद वापस आकर अपने खेत में घर बनाकर रहने लगा। वह वहां भी फिर से तंत्र साधना और झाड़-फूंक का काम करने लगा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक उसके बेटे और मृतक बच्चे के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सुबह 4 बजे बच्चे के पास आया था एक कॉल
मृतक बच्चे के परिजनों ने बताया कि हमारा बेटा अंशुल सेना में भर्ती होना चाहाता था। इसके लिए वह रोज सुबह 5 बजे दौड़ भी लगाने जाता था। 17 नवंबर की सुबह उसके पास एक फोन आया था। जिसमें एक युवक ने कहा- तुमको योगेंद्र सर बुला रहे हैं। वह रिटायर्ड फौजी हैं, जो सेना भर्ती की तैयारी कराते हैं। लेकिन अंशुल शाम तक नहीं लौटा तो हमने इसकी शिकायत पुलिस के पास जाकर कराई। इसके बाद पुलिसवालों ने जांच की तो उसकी लाश तांत्रिक भीमसिंह जोशी के खेत पर ट्यूबवेल के पास एक गड्डे में मिली। जिसमें पता चला की उसकी गला घोंटकर हत्या हुई है।