यह पूरा मामला अवैध संबंध और प्रेम प्रसंग का है। जहां मां प्रेमी के प्यार में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने ही 14 साल के बेटे की हत्या करवा दी। हैरानी की बात यह है कि बेटे का शव 12 दिन तक पेड़ से लटका रहा और उसकी आंखों से एक आंसू तक नहीं आया।

बुरहानपुर (मध्य प्रदेश). भारत में मां को भगवान का दर्जा दिया गया है। वह प्यार..ममता और त्याग की मूरत है। जो वक्त आने पर अपनी संतान की खुशी की खातिर अपने प्राण तक न्योछावर कर देती है। लेकिन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से मां के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने प्रेमी के प्यार में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने ही 14 साल के बेटे की हत्या करवा दी। हैरानी की बात यह है कि बेटे का शव 12 दिन तक पेड़ से लटका रहा और उसकी आंखों से एक आंसू तक नहीं आया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां ने बेटे की हत्या करने के लिए प्रेमी के साथ बनाया प्लान
दरअसल, यह पूरा मामला अवैध संबंध और प्रेम प्रसंग का है। जहां महाराष्ट्र के जलगांव के विक्रंत गांव की रहने वाली मंगला पाटिल और प्रमोद सिंपी के बीच क दिनों से अफेयर चल रहा था। लेकिन इस बात का पता महिला के 14 साल के बेटे पुरुषोत्तम को पता चल गया था। वह दोनों की प्रेम कहानी महिला के पति यानि अपने पिता को ना बता दे, इसके लिए मां ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते में से हटाने का प्लान बना लिया।

बच्चे को मारने के लिए महाराष्ट्र से पहुंचा एमपी
महिला ने 12 दिन पहले अपने प्रेमी प्रमोद सिंपी को बुलाया और बेटे की हत्या करने की कहानी गढ़ दी। इसके बाद आोरोपी प्रेमी बच्चे को बाहर घुमाने का बोलकर उसे लेकर बुरहानपुर के असीरगढ़ के जंगल पहुंचा। जहां बच्चे की हत्या के बाद उसका शव को फंदे से लटका दिया। इसके बाद वह चुपचाप अपने जिला जलगांव लौट गया। लेकिन बेटा शाम तक घर नहीं पहुंचा तो पिता विलास पाटिल ने उसे खूब तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके दूसरे दिन पिता ने जलगांव पुलिस में बेटे के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई।

गुनाह कबूलते हुए सुनाई जर्म की कहानी
पुलिस ने जब बारीकी से जांच की तो महिला मंगला और प्रमोद के बीच अवैध संबंध का पता चला। इसके बाद प्रेमी को हिरासत में लिया गया। वहीं महिला के पति को बुलाया गया, तो उसने कहा-हां इसका मेरे घर पर आना जाना है, यह काला जादू भी जानता है कहीं इसी ने तो नहीं मेरे बेटे की हत्या कर दी हो। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया। साथ ही जुर्म के साजिश रचने की पूरी कहानी बंया कर दी। उसके बाद महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

रात तीन बजे पेड़ से उतारा मासूम का शव
मामले की जांच कर रहे जलगांव के एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर बुधवार रात करीब 3 बजे जलगांव पुलिस बुरहानपुर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से शव बरादम किया गया। शव एक पेड़ पर लटका हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन के सुपुर्द किया जाएगा। महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।