मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में कार सवार दम्पती सहित एक अन्य युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दम्पती के बच्चे भी घायल हुए हैं। ये लोग सोमवार शाम को चित्रकूट में दर्शन के लिए गए थे। देर रात दर्शन के बाद ये गढ़ीमलहरा की ओर रवाना हुए थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए महाराजपुर अस्पताल भेजा गया।

छतरपुर, मध्य प्रदेश. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में कार सवार दम्पती सहित एक अन्य युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दम्पती के बच्चे भी घायल हुए हैं। ये लोग सोमवार शाम को चित्रकूट में दर्शन के लिए गए थे। देर रात दर्शन के बाद ये गढ़ीमलहरा की ओर रवाना हुए थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए महाराजपुर अस्पताल भेजा गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सागर-कानपुर नेशनल हाइवे पर गढ़ीमलहरा के नजदीक हुआ। महाराजपुर के गांव सिंहपुर के रहने वाले 35 वर्षीय जंगबहादुर सिंह राजपूत अपनी पत्नी विशाखा(30) और दो बच्चों दीपक और दीपिका के अलावा 22 वर्षीय रोहित तिवारी के साथ इंडिका कार से चित्रकूट गए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ। इसमें दम्पती और रोहित तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बच्चे घायल हैं। किसी जानवर को बचाने के चक्कर में उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई थी।