भोपाल में फ्रांस के खिलाफ हुए प्रदर्शन पर सवाल उठाने पर मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को धमकी देने वाला जावेद अख्तर नाम का शख्स उड़ीसा से पकड़ा गया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर शर्मा का वीडियो देखा था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन को औचित्यहीन बताया था।

भोपाल, मध्य प्रदेश. साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करने वाले एक शख्स को भोपाल पुलिस उड़ीसा से पकड़कर लाई है। जावेद अख्तर नामक इस शख्स ने मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। भोपाल क्राइम ब्रांच शुक्रवार को आरोपी को उड़ीसा के संबलपुर से गिरफ्तार करके भोपाल ले आई। आरोपी ने सोशल मीडिया पर शर्मा का वीडियो देखने के बाद धमकी दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2000 लोगों की प्रोफाइल करनी पड़ीं सर्च...
क्राइम ब्रांच एएसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने प्रोटेम स्पीकर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच सक्रिय हुई। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए उसके साथ सोशल मीडिया पर जुड़े करीब 2000 लोगों की प्रोफाइल सर्च कीं। इसके बाद आरोपी तक पहुंची। 28 साल का आरोपी जावेद अख्तर पिता मोहम्मद हुसैन मूलत: ग्राम खगरा, देवघर झारखंड का रहने वाला है। इस समय वो उड़ीसा के संबलपुर के धानपुल्ली स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सोशल मीडिया पर उसने शर्मा का वीडियो देखा था। इसके बाद उसने धमकी दी। बता दें कि आरोप ने हफ्तेभर पहले धमकी दी थी।


आरिफ मसूद ने किया था फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन

बता दें कि भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रदर्शन किया था। उन्होंने बिना परमिशन हजारों लोगों को इकट्ठा किया और प्रदेश सरकार पर भी अनर्गल आरोप लगाए थे। इसके बाद सरकार ने कड़ा एक्शन लिया और उनके अवैध कब्जाें पर बुल्डोजर चलवा दिया। मसूद पर दर्जनों केस दर्ज हैं। सरकार इनकी फाइलों दुबारा खुलवा रही है।

यह भी पढ़ें

शिवराज सरकार ने विधायक आरिफ मसूद की निकाली अपराधों की कुंडली, 34 साल में किए 34 क्राइम..देखिए लिस्ट

फ्रांस के जरिये धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश रचने वाले कांग्रेस MLA के अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर