मध्यप्रदेश के डिंडोरी क्षेत्र के नवोदय स्कूल की एक छठवीं की छात्रा की खुदकुशी की खबर सामने आई है। स्कूल के रवैये से थी परेशान छात्रा। 

डिंडोरी: जबलपुर रोड पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई कर रही छठवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक पेज के सुसाइड नोट में उसने लिखा- स्कूल नर्क के समान था। वहीं छात्रा के पिता ने सुसाइड पर आशंका जताते हुए कहा है कि उनकी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है। स्कूल जाने के लिए वह काफी उत्साहित थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। हॉस्टल के जिस कमरे में छात्रा ने खुदकुशी की, पुलिस ने वहां पर जांच करते हुए छात्र-छात्राओं से पूछताछ की है। सुसाइड नोट की पुलिस जांच कर रही है। नोट में लिखा- वह कक्षा 6 की छात्रा है और उसे बड़े होकर शिक्षिका बनना है लेकिन यहां आने के बाद लगता है जैसे वह नर्क में आ गई हो। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रिंसिपल का कहना है कि परिवार से दूर होने की वजह से छात्रा ने यह कदम उठाया है।