क्या कोरोना संक्रमण सरकारी कर्मचारियों को नहीं होता? क्या कोरोना अफसरों से डरता है? या नियम-कायदे सिर्फ पब्लिक के लिए होते हैं? इस तस्वीर ने ऐसे कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह तस्वीर भोपाल नगर निगम के एक अफसर की हैं। इन्होंने हॉटस्पॉट एरिया में खुले एक स्पॉ-सैलून सेंटर पर छापा मारा था। उन्होंने 50000 का जुर्माना लगाया। चेक लेते वक्त अफसरी झाड़ने और फोटो मीडिया में छपने के मकसद दे अपना मास्क उतार फेंका।


भोपाल, मध्य प्रदेश. यह तस्वीर चौंकाती है। क्या कोरोना संक्रमण सरकारी कर्मचारियों को नहीं होता? क्या कोरोना अफसरों से डरता है? या नियम-कायदे सिर्फ पब्लिक के लिए होते हैं? इस तस्वीर ने ऐसे कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह तस्वीर भोपाल नगर निगम के एक अफसर की हैं। इन्होंने हॉटस्पॉट एरिया में खुले एक स्पॉ-सैलून सेंटर पर छापा मारा था। उन्होंने 50000 का जुर्माना लगाया। चेक लेते वक्त अफसरी झाड़ने और फोटो मीडिया में छपने के मकसद से उन्होंने अपना मास्क उतार फेंका। बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 10241 केस आ चुके हैं। इनमें 7 रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 431 लोगों की मौत हो चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


यह मामला गुरुवार का है। नगर निगम की टीम जहांगीराबाद के मालवीय नगर पहुंची थी। यह एरिया हॉटस्पॉट में शामिल है। यहां पॉलिश नाम का एक स्पॉ-सैलून खुला हुआ था। नगर निगम की टीम का कहना है जब वो लोग वहां पहुंचे, तो कर्मचारी बिना मास्क, एप्रेन और ग्लब्स पहने काम करते दिखाई दिए। इस पर टीम ने स्पॉ पर 50000 का रुपए का जुर्माना लगा दिया। स्पॉ की संचालिका ने चेक काटकर अधिकारी को सौंपा। लेकिन इसे लेते वक्त एचओ-8 जोन के अजय श्रवण बिना मास्क के दिखाई दिए। 

अफसर ने कहा कि संचालिका ने कहा था कि मैं कैसे मानूं कि आप नगर निगम से हो
हालांकि इससे पहले का एक फोटो भी सामने आया है, जिसमें श्रवण मास्क पहने दिखाई दिए हैं। श्रवण ने कहा कि संचालिका ने कहा था कि वो कैसे मानें कि हम नगर निगम के अफसर हैं। वे शिकायत करने की धौंस दे रही थीं, लिहाजा मुझे मास्क उतारकर चेक लेना पड़ा।