भोपाल से एक दिल दहला देने वाली क्राइम की खबर सामने आई है। जहां बीच सड़क एक पति-पत्नी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस पूरी वारदात को महिला के पहले पति ने अंजाम दिया है।  स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीच बाजार एक सनकी ने पति-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह मामला भोपाल के अशोका गार्डन इलाके का है। इस डबल मर्डर के बाद दहशत का माहैल है। बताया जा रहा है कि इस घटना को महिला के पहले पति ने अंजाम दिया है। वह उसकी दूसरी शादी से नाराज था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले पति को छोड़ प्रेमी से कर ली थी शादी

दरअसल, यह खौफनाक वारदात सोमवार देर रात अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेमरा कॉलोनी में हुई। एक पूर्व पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला और उसके पति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी सुनील मालवीय (32) मूल रुप से विदिशा जिले के पीपलधार गांव का रहने वाला है। आरोपी की शादी अरुणा राय से हुई थी, इसी बीच अरुणा सुनील को छोड़कर आशिक राजेंद्र मालवीय के साथ भोपाल रहने आ गई थी। उसने प्रेमी के साथ शादी भी कर ली थी। बताया जाता है कि मृतका और मृतक राजेंद्र परिवार में दूर के रिश्तेदार भी लगते थे। दोनों एक शादी समारोह में मिले थे। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गई।

दोनों की हत्या के लिए 3 दिन से रेकी कर रहा था आरोपी

मामले की जांच कर रहे अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया- यह घटना सोमवार शाम की है। जहां कैलाश नगर में रहने वाले अरुणा राय और राजेंद्र मालवीय की सुनील मालवीय ने हत्या कर दी। सुनील ने दोनों की हत्या करन के लिए तीन दिन तक भोपाल में रहकर रेकी भी की थी। उनके एक-एक मूवमेंट पर नजर बनाए हुए था। जैसे ही दोनों ड्यूटी से शाम 6.30 बजे घर लौटे तो उनकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें-जोधपुर में 15 साल की लड़की 5 महीने की गर्भवती, सच सामने आया तो दहल गया परिवार...पुलिस-डॉक्टर भी शॉक्ड