पुलिस से की गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जब उसको पता चला कि निहाल मुस्लिम है तो उसने उससे पूछा कि आखिर निहाल ने धर्म क्यों छिपाया। इससे वह नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट की। उसके बाद पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। 

भोपाल : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक फिजियोथेरेपिस्ट से लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि जनरल हॉस्पिटल का संचालक निहाल ने धर्म छिपाकर पहले उसे शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। जब डॉक्टर ने शादी की बात कही तो आरोपी ने कहा कि शादी एक ही शर्त पर होगी, जब वह अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल करेगी। महिला डॉक्टर का आरोप है कि जब उसने धर्म बदलने से इनकार कर दिया तो निहाल ने सके साथ बदतमीजी की और मारपीट भी। किसी तरह वह अशोका गार्डन पुलिस थाना पहुंची और केस दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नाम छिपाकर दोस्ती फिर धोखा
अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र 31 साल है। 2018 में उसकी लव मैरिज हुई थी लेकिन शादी के एक महीने बाद ही वह पति से अलग हो गई और एक अस्पताल में नौकरी करने लगी। यहीं पर उसकी मुलाकात निहाल खान से हुई। दोनों धीरे-धीरे काफी करीब आ गए। दोस्ती बढ़ी तो प्यार हो गया। इसके बाद निहाल का आना जाना महिला डॉक्टर के घर भी हो गया। वह फैमिली में भी पूरी तरह मेंबर की तरह रहने लगा। फिर उसने फिजियोथेरिपिस्ट से शादी की बात कही। 

धर्म छिपाया, फिजिकल रिलेशन बनाए
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह कभी भी अपने धर्म को लेकर बात नहीं करता था। जब भी कभी ऐसी बात भी होती तो वह टाल देता। पीड़िता उसे हिंदू समझती रही। दो नबंबर 2018 की बात है निहाल पीड़िता के घर पहुंचा था, उस वक्त वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद उसने अशोका गार्डन में महिला डाक्टर की मां के नाम पर एक अस्पताल भी खोला। अस्पताल के लिए पीड़िता की मां से पैसे भी लिए लेकिन किसी वजह से काम पूरा नहीं हो पाया। फिर पता चला कि डिपो चौराहे पर एक अस्पताल है, जो आठ लाख रुपए में बेचा जा रहा है। जिसे पीड़िता ने खरीद लिया। कुछ दिन बाद निहाल ने उसमें भी कॉन्ट्रैक्ट कर लिया और भरोसा रखने का वादा किया। इस अस्पताल से जो पैसे आए, उसी से आरोपी ने अशोका गार्डन वाले मां के नाम के अस्पताल का काम भी शुरू किया।

राज खुला तो मारपीट करने लगा।
इसके बाद एक दिन महिला डॉक्टर को पता चला कि निहाल मुस्लिम है। फिर जब उसने उससे धर्म छिपाने का कारण पूछा तो वह नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह महिला डॉक्‍टर पर दबाव बनाने लगा कि जब तक तुम इस्लाम नहीं कबूल करती, तब तक तुमसे शादी नहीं करूंगा। इसी दौरान पीड़िता को यह भी पता चला कि दोनों अस्पताल आरोपी ने धोखे से अपने नाम करा लिए हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे कई बार धमकी भी दी। जिसके बाद महिला थाने पहुंची औऱ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी अस्पताल संचालक पर रेप, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वह फरार है। उसकी खोज चल रही है।

इसे भी पढ़ें-MP के ग्वालियर में लव जिहाद की दर्दभरी कहानीः इमरान ने राजू बनकर की शादी, फिर 2 भाई और मौलाना से कराया रेप

इसे भी पढ़ें-लव-जिहाद: उमेद खान ने राहुल बनकर लड़की को प्यार के जाल में फंसाया, शादी के लिए रखी धर्म बदलने की मांग