भोपाल में एक 25 वर्षीय युवक की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। युवक की लाश कोरियर आफिस में मिली। मृतक कोरियर के वेयरहाउस में सुपरवाइजर था। उसका चेहरा और सिर बुरी तरह कुचला गया था। हत्या का शक उसके दोस्त पर बना हुआ है। वो घटना के बाद से ही गायब है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस को घटनास्थल से खून से सनी एक लकड़ी मिली है।


भोपाल, मध्य प्रदेश. मिसरोद में एक 25 वर्षीय युवक की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। युवक की लाश कोरियर आफिस में मिली। मृतक कोरियर के वेयरहाउस में सुपरवाइजर था। उसका चेहरा और सिर बुरी तरह कुचला गया था। हत्या का शक उसके दोस्त पर बना हुआ है। वो घटना के बाद से ही गायब है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस को घटनास्थल से खून से सनी एक लकड़ी मिली है। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि मृतक का उसके दोस्त से किसी बात पर झगड़ा हुआ होगा। दोस्त रात को मृतक से मिलने उसके आफिस आया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बुरी तरह चेहरे और सिर पर किए गए वार...
पुलिस के अनुसार मधुर कोरियर का मिसरोद स्थित 11 मील पर वेयरहाउस है। यहां शुक्रवार सुबह बैरागढ़ चीचली निवासी 25 साल के संदीप मालवीय पुत्र सुंदर लाल मालवीय की लाश मिली। मृतक यहां सुपरवाइजर था। उसके चेहरे और सिर पर लड़की से बुरी तरह वार किया गया था। घटना के वक्त मृतक के साथ रात को उसका दोस्त भी था। हालांकि वो गायब है। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस हत्याकांड में उसकी भूमिका मान रही है। हालांकि जब तक उसे ढूंढा नहीं जाता, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

एसपी जोन-2 संजय साहू के मुताबिक, कंपनी के मैनेजर संदीप पाटिल ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे तक संदीप और उसका दोस्त साहिल चंदेल साथ देखे गए थे। दोनों ऑफिस के पीछे बने गोदाम के पास एक कमरे में साथ रहते थे।