दिग्विजय सिंह शुक्रवार सुबह से ही अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग सेंटर पर पहुंच गए थे। पहले उनके मध्यप्रदेश के नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह से बहस हुई पिर उन्होंने एकक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़कर मारपीट की। शिवराज ने इसकी निंदा की है। 

भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक पुलिसकर्मी का कॉलर भी पकड़ा है। मामला राजधानी भोपाल का है। दरअसल, शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पुलिसकर्मियों के साथ भिड़ गए। इस दौरान उन्होंने हाथापाई भी की। दिग्विजय सिंह द्वारा मारपीट करने के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोला है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वोटिंग सेंटर में मौजूद थे दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह शुक्रवार सुबह से ही अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग सेंटर पर पहुंच गए थे। इस दौरान प्रदेश सरकार के दो मंत्री विश्वास सारंग और भूपेंद्र सिंह से भी उनकी कहासुनी हो गई थी। हालांकि बीच में पुलिस ने बीच-बाव किया। दिग्विजय ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता कांग्रेस के समर्थित सदस्यों को वोट देने से रोक रहे हैं। इसे को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई है और बात हाथापाई तक पहुंच गई।

Scroll to load tweet…

बीजेपी के लिए काम कर रहा है प्रशासन
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन बीजेपी के लिए काम कर रही है। दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस विधायक आरिफ मसदू भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो भी पुलिसकर्मियों के साथ झड़प करते दिखे। 

क्या कहा शिवराज ने
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व CM पर शोभा नहीं देता। पुलिस अफसर के कॉलर पकड़ रहे हैं, चिल्ला रहे हैं...ये बदतमीजी है। लोकतंत्र में जय और पराजय चलती रहती हैं। लेकिन एक पुलिस वाले का कॉलर पकड़ने का अधिकार किसने दिया? मैं इसकी निंदा करता हूं। बता दें कि मध्यप्रदेश मे ंलंबे इंतजार के बाद तीन चरणों में पंचायत चुनाव का आयोजन किया गया है। हालांकि एमपी में पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- MP के सागर में बड़ी लापरवाहीः 1 सिरिंज से 40 बच्चों को लगा दी वैक्सीन, छात्र बोला- मुझे तो एक ही दिया था