इससे पहले मनोहर ऊंटवाल 2014 में देवास से सांसद रहे थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें आगर-मालवा से उतारा गया था। वहां से जीतने के बाद उन्होंने लोकसभा सीट छोड़ दी थी। 

आगर-मालवा, मध्य प्रदेश. यहां की आगर-मालवा विधानसभा से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का ब्रेन हेमरेज के चलते निधन हो गया। 53 वर्षीय ऊंटवाल का दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। मनोहर ऊंटवाल 2014 में देवास से सांसद रहे थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें आगर-मालवा से उतारा गया था। वहां से जीतने के बाद उन्होंने लोकसभा सीट छोड़ दी थी। इससे पहले 2013 में भी वे आगर-मालवा से विधायक रह चुके थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऊंटवाल के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित तमाम नेताओं ने शोक जताया है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि ऊंटवाल ने गुरुवार सुबह मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि ऊंटवाल के निधन से जनता ने अपना प्रिय सेवक खो दिया।