अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

रीवा( madhya pradesh)अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। बीजेपी सांसद का ने ऐसा बयान दिया कि लोग आवाक रह गए और अपनी हंसी नही रोक पाए।उनका कहना है कि आप चाहे दारू-गांजा लो, कोरेक्स पियो, थिनर सूंघो या फिर आयोडेक्स खाओ, कुछ भी करो लेकिन पानी की कीमत समझो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि जल संरक्षण पर रीवा के कृष्णाराज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में बोलते हुए बीजेपी सांसद ने ऐसा बयान दिया कि लोग एक दूसरे का मुंह देखने लगे। यह कार्यशाला मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित की गई थी। सांसद जनार्दन मिश्रा का कहना था कि चाहे शराब पियो, गांजा पियो, कोरेक्स पियो या फिर थिनर और सॉल्युशन सूंघो, गुटखा खाओ, और चाहे जितनी फिजूलखर्ची करो, लेकिन जीने के लिए जल कर तो देना ही पड़ेगा।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा पहले भी अपने बयानों से चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पहले अपने एक बयान में अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामलों में जिंदा गाड़ने की धमकी दी थी। हाल ही में उन्होंने छात्रावास की टॉयलेट सीट को बिना ग्लब्ज के हाथ से ही साफ करने का वीडियो ट्विटर पोस्ट किया था।