मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक परिवार की खुशियां कुछ ही घंटों में तब मातम में तब बदल गईं। जब शादी से पहले दुल्हन की मौत हो गई। यानि डोली की जगह उसकी अर्थी उठेगी 

छतरपुर (मध्य प्रदेश). हर लड़की को अपनी शादी के उस पल का बड़ी बेसब्री से इंतजार होता कि कब वह दुल्हन का लाल जोड़ा पहनेगी। पिया के नाम की हाथों में मेहंदी लगाएगी। लेकिन मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक दुल्हन ने शादी से एक दिन पहले सुसाइड कर मौत के गले लगा लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तालाब किनारे पड़ा मिला दुल्हन का मोबाइल
दरअसल, यह दुखद घटना छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना इलाके की है। जहां एक वंशकार परिवार अपनी बेटी की शादी की तैयारियां कर रहा था। लेकिन शनिवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच दुल्हन बनी उनकी बेटी नीलू वंशकार ने तालाब में कूदकर जान दे दी। वहीं युवती का मोबाइल तालाब किनारे पड़ा मिला है। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

बारात आने का था इंतजार और दुल्हन ने किया सुसाइड
बता दें कि मृतक नीली की 15 मई को शादी होनी थी। घर मेहमानों से भरा था, शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थी और बारात का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन जब शनिवार सुबह दुल्हन घर में नहीं मिली तो उसे इधर-उधर देखा। जिसके बाद हड़कंप मच गया। वहीं कुछ लोगों ने तालाब किराने जाकर देखा तो उसका मोबाइल पड़ मिला। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जहां दुल्हन के इस कदम की वजह से शादी वाले दोनों परिवारों में मातम बिखेर दिया है। गाजे-बाजे की जगह मातम की चीखे सुनाई दे रही हैं। 

सिरफिरे आशिक की वजह से दुल्हन मर गई
वहीं परिजनों इलाके में ही रहने वाले राहुल अहिरवार नाम के युवक पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। जो उनकी बेटी से एकतरफा प्यार करता था। नीतू के कई बार मना करने के बाद भी वो उसे परेशान करता था। इतना ही नहीं उसे घर आकर भी जान से मारने की धमकी चुका था। परिजनों ने कहा कि कुछ दिन पहले भी उसने घर आकर नीतू और उसके परिजनों से कहा था कि वह नीतू की शादी दूसरी जगह नहीं होने देगा।