मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने गौ-पालन बनाने की मांग की है। जिसका समर्थन कई नेताओं के साथ बीजेपी अध्यक्ष  वीडी शर्मा ने भी किया है। मंत्री जी का सुझाव दिया है कि अब गाय  पालना किसानों के लिए अनिवार्य होना चाहिए। 

भोपाल. मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने गौ-पालन बनाने की मांग की है। जिसका समर्थन कई नेताओं के साथ बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी किया है। मंत्री जी का सुझाव दिया है कि अब गाय पालना किसानों के लिए अनिवार्य होना चाहिए। इसके लिए सरकारी कर्मचारियों की वेतन से पैसा भी काटना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25000 हजार से ज्यादा वेतन वाले कर्मचारी के वेतन से कटेंगे 500 रुपए
दरसअसल, मंत्री हरदीप सिंह डंग कहा कि वह सीएम शिवराज को गाय अनिवार्य रूप से पालने के लिए चिट्टी लिखेंगे। साथ एमपी यह कानून बनाएंगे। जिसके तहत प्रदेश का हर किसान गाय पालेगा। साथ ही गाय के खर्चे के लिए सरकार 25000 रुपए से ज्यादा वेतन वाले कर्मचारियों से 500 रुपए महीने काटे जाएंगे। इतना ही नहीं जिसके पास गाय नहीं हो वह कोई चुनाव नहीं लड़ेगा। उसका चुनाव आयोग फॉर्म निरस्त करेगा। इसके लिए हम चुनाव आयोग को भी पत्र लिखेंगे।

'जो गाय पालेगा वह कभी नहीं होगा बीमार'
बता दें कि मंत्री हरदीप सिंह डंग का आनिवार्य रुप से गाय पालने का समर्थन की बीजेपी विधायक के साथ-साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कर चुके हैं। वहीं मंत्री का कहना है कि जो कोई अपने घर में गाय पालेगा वह कभी बीमार नहीं होगा। इसलिए हम ऐसा कानून बनाने के लिए प्रस्ताव लेकर आएंगे।