सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह वह दलित समाज पर टिप्पणी करती दिख रही हैं। देशभर की वाल्मिकी समाज में भारी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी । हालांकि उन्होंने बाद में  उन्होंने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली है।

पानीपत/इंदौर मुंबई. टीवी एक्ट्रेस और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता मुश्किलों में फंस गई हैं। उनपर अनुसूचित जाति से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ एक के बाद एक देश के 5 राज्यों में शिकायत दर्ज हो चुकी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विवाद बढ़ते ही मुनमुन दत्ता ने मांगी माफी
दरअसल, मुनमुन दत्ता की टिप्पणी पर देशभर की वाल्मिकी समाज में भारी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। हालांकि उन्होंने बाद में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली है।

जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह वह दलित समाज पर टिप्पणी करती दिख रही हैं। इस वीडियो में मुनमुन ने 'मस्कारा, लिप टिंट और ब्लश लगाया है, क्योंकि वह यूट्यूब पर आने वाली हैं। अच्छी दिखना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने एक जाति का नाम लेकर कहा कि वे उनकी तरह नहीं दिखना चाहती हैं'। इसके बाद उनके खिलाफ बवाल खड़ा हो गया। जिसके चलते वह ट्रोल हो रही हैं।

इन 5 राज्यों में दर्ज हुआ मामला
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश हरियाण से लेकर महाराष्ट्र और गुजरात में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। जहां वाल्मीक समाज के लोगों ने जाकर थानों में शिकायत दर्ज करवाई। बुधवार को इंदौर के आईजी हरिनारायणचारी मिश्र के पास जाकर दलित नेता मनोज परमार ने मुनमुन पर केस दर्ज करने की मांग की। वहीं सूरत में कुछ लोग झाडू लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी तरह हरियाणा में वकील और दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन की ओर से शिकायत दायर की गई है।