दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा-'आजकल भाजपा मोदी शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी सीएम बदला जाएगा। एक दिन बाद सोमवार को दिग्विजय ने कहा कि अब मप्र भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं।

भोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उनका एक ट्वीट मध्यप्रदेश की सियासत में खूब वायरल हो रहा है। रविवार को उन्होने कहा-'आजकल भाजपा मोदी शाह अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी कुछ हमारे भाजपा के अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं। कितने और कौन कौन मप्र भाजपा में उम्मीदवार हैं कोई हमें बता सकता है? नहीं बताओगे तो मैं कल सूचि दे दूंगा'।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिग्विजय सिंह ने बताई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की लिस्ट
अब एक दिन बाद सोमवार को दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चाओं को हवा देते हुए कहा कि अब मप्र भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए हैं। पहला नाम है केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सीएम के उम्मीदवार हैं, जबकि संघ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को CM की कुर्सी देना चाहता है। वहीं सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर कुछ बोलने की ज़रूरत है क्या?'

उमा भारती और बाबूलाल गौर को लेकर भी सही दिया था बयान
 दिग्विजय ने आगे लिखा-बाकी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। मामू का जाना तय। यानि दिग्विजय का यह इशारा मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तरफ है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री जो बयान देते हैं उसके पीछे कुछ ना कुछ बड़ा कारण होता है। उमा भारती और बाबूलाल गौर को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने को लेकर भी दिग्विजय सिंह ने पहले ही बयान दे दिया था।

 नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर किया पलटवार
दिग्विजय सिंह के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हमला बोलते हुए कहा कि 'दिग्विजय जी आजकल भाजपा की कुछ ज्यादा ही चिंता कर रहे हैं, जबकि उन्हें कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत है। कांग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं तय कर पा रही है। कार्यकारी अध्यक्ष से काम चलाना पड़ रहा है'। 

बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा कमलनाथ का नाम लेकर कसा तंज
वहीं प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी तंज कसते हुए कहा कि 'कमलनाथ जी की सरकार गिराने का श्रेय आप ही को जाता है, और आपको इस पर फक्र है। लेकिन ये कांग्रेस के संस्कार हैं, भाजपा के नही। हमें शिवराज जी के नेतृत्व में अपनी सरकार पर गर्व है और हम जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आपके गोरख धंधे बंद होगए, इसलिए पीड़ा होना स्वाभाविक है'।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…